Railway Minister Ashwini Vaishnav : रेल मंत्री 25 नवंबर को करेंगे रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, मेमू ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी
रायपुर से नवा रायपुर और अभनपुर तक मेमू ट्रेन सेवा को दिखा सकते हैं हरी झंडी
Railway Minister Ashwini Vaishnav’s visit to Raipur : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर, सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले, नागपुर और रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उन सभी स्थलों का दौरा कर रहे हैं, जहां रेल मंत्री जाएंगे।
यह भी पढ़े :- महाराष्ट्र के रुझानों पर बोले संजय राउत, ये जनता का फैसला नहीं, कुछ तो गड़बड़ है
रेल मंत्री के रायपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर काम तेज़ी से चल रहा है। स्टेशन के बंद डिस्प्ले बोर्ड, पीआरएस डिस्प्ले और कंट्रोल रूम की पुरानी वायरिंग को ठीक किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन की सीढ़ियों की जालियों को नया रंग-रोगन भी किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री रायपुर स्टेशन से नवा रायपुर और अभनपुर तक मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत की हरी झंडी भी दिखा सकते हैं, क्योंकि रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल चुकी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि रेल मंडल से नहीं की गई है।
बता दें कि अश्विनी वैष्णव का बतौर रेल मंत्री यह पहला रायपुर (Railway Minister Ashwini Vaishnav’s visit to Raipur) दौरा होगा. शेड्यूल के मुताबिक, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 24 नवंबर को रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे। अगले दिन 25 नवंबर की सुबह लगभग 9:30 बजे रेलवे स्टेडियम नागपुर में एससी और एसटी रेलवे कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री रायपुर के लिए रवाना होंगे। (Railway Minister Ashwini Vaishnav’s visit to Raipur)



