Chhattisgarh : प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने चौकी के अंदर से पकड़ा, छात्र से मांगे थे पैसे
Chhattisgarh : दुर्ग जिले के भिलाई में प्रधान आरक्षक को एक छात्रा से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- Ind vs Aus 1st Test: यशस्वी ने ठोकी सेंचुरी तो केएल चूके, पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की निकाली सारी हेकड़ी
जानकारी के मुताबिक Chhattisgarh के दुर्ग जिले के भिलाई के स्मृति नगर चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को एसीबी ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी के पास से केमिकल लगे नोट जब्त किए गए, जो रिश्वत की रकम के तौर पर दिए गए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़े :- भारत की राजनीति में कांग्रेस परजीवी बनकर रह गई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सूत्रों ने बताया कि हेड कांस्टेबल रामकृष्ण सिन्हा पर एक व्यक्ति से सरकारी कार्य में मदद के बदले पैसे मांगने का आरोप था, जिसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रधान आरक्षक के खिलाफ दुर्ग के नेहरू नगर इलाके में रहने वाले एक बी फार्मा के छात्र ने शिकायत की थी। छात्र ने बताया था कि कुछ दिन पहले एक विवाद को लेकर उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। इस प्रकरण को खत्म करने के एवज में छात्र से आरक्षक बीस हजार रुपए की मांग कर रहा था। जिसके बाद छात्र ने पूरे मामले की शिकायत ACB से की थी। (Chhattisgarh )



