Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, अलग-अलग जिले में 1600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Balrampur Durg Placement Camp: बलरामपुर में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 25 नवंबर 2024 को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप का आयोजन बलरामपुर जनपद कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में महामाया ट्रेक्टर शो रूम बलरामपुर, स्वतंत्र माइक्रोफिन, अग्रिम रक्षक सर्विस, एसआईएस, टैंगो सिक्योरिटी सर्विस और कैप्स्टोन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 6.76 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, CM साय ने कहा- मोदी की गारंटी के हिसाब से कर रहे खरीदी

प्लेसमेंट कैंप में सेल्समैन के 04, फील्ड ऑफिसर के 50, रिलेशनशिप ऑफिसर के 10, सिक्योरिटी गार्ड के 770, सुपरवाइजर के 148, ड्राइवर के 55, गनमैन के 50, सुरक्षा जवान के 200, सुरक्षा अधिकारी के 10, कैश कस्टोरियम के 50 और सीसीटीवी ऑपरेटर के 07 पद रिक्त हैं, जिसकी पूर्ति की जानी है। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि और समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। (Balrampur Durg Placement Camp)

दुर्ग में 29 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

दुर्ग जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 29 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में नियोजक स्क्वायर बिजनेस सर्विस प्राईवेट लिमिटेड में 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उप संचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण और अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु और अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैंप स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। (Balrampur Durg Placement Camp)

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1262 पदों पर भर्ती

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 1262 रिक्तियां प्राप्त हुई। इस रोजगार मेले में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, ओटी तकनीशियन, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम, लैब तकनीशियन, एजेंट, डीएम, ऑटोमोबाइल सेल्स, सर्विस सुपरवाइजर,टू व्हीलर/इवी सेल्स सर्विस/सेल्स, हेल्पर, इलेट्रिशन, फिटर, ऑफिस असिस्टेंट, वेल्डर, पेंटर, लेबर, जनरल असिस्टेंट, वर्किंग पार्टनर, मार्केटिंग, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और कंप्यूटर संचालक, अप्रेंटिस इडीओ-एल, इडीओ, कलेक्शन मैनेजर, सविंग मशीन, इलेट्रिशन, फिटर, वेल्डर, होम मैनेजमेंट और सोलर पीवी इंस्ट्रालर जैसे पद शामिल हैं। (Balrampur Durg Placement Camp)

Back to top button
error: Content is protected !!