Google Analytics —— Meta Pixel

भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी ने छत्तीसगढ़ के बिहान समूह को सराहा, नए प्रोजेक्ट पर की चर्चा

Chhattisgarh Bihan Group: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के एडिशनल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह ने धमतरी जिले के नारी और चर्रा गांव का दौरा कर बिहान समूह की महिलाओं से मुलाकात की। साथ ही उनके द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। एडिशनल सेक्रेटरी सिंह ने बिहान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि बिहान समूह से जुड़कर महिलाओं में जागरूकता-आर्थिक स्वावलंबन की भावना विकसित हुई है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, अलग-अलग जिले में 1600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

एडिशनल सेक्रेटरी सिंह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं पर चर्चा की। एडिशनल सेक्रेटरी सिंह इसके बाद धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड के नारी और चर्रा गांव पहुंचे, जहां वहां बिहान समूह की महिलाओं द्वारा किए जा कार्यों का अवलोकन किया। यहां कृषि आधारित उत्पाद, पशुपालन, ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। सिंह ने विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के स्वावलंबन के कार्यों की जानकारी ली। (Chhattisgarh Bihan Group)

उन्होंने महिलाओं से बिहान अंतर्गत आजीविका गतिविधियों से हो रही आय व्यय के बारे में भी पूछा। सिंह ने इस अवसर पर चर्रा गांव में महिला समूह के उत्पाद के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने बैंक सखी के कार्य में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मिशन संचालक NRLM जयश्री जैन, ज्वाइंट मिशन डायरेक्टर आर.के. झा, वीरेन्द्र जायसवाल, ऐलिस लकड़ा, कलेक्टर नम्रता गांधी, जिला पंचायत CEO रोमा श्रीवास्तव समेत दूसरे राज्य के अधिकारी उपस्थित रहे। 1 जून 2011 को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन समिति का गठन किया गया था, जिसे ‘बिहान’ नाम दिया गया था, जिसका मतलब ‘सवेरा’ है। (Chhattisgarh Bihan Group)

Back to top button
error: Content is protected !!