PM Modi Mann Ki Baat : मुख्यमंत्री साय ने पुलिस जवानों के साथ सुनी मन की बात
PM Modi Mann Ki Baat : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मैस रायपुर में पुलिस जवानों के साथ मन की बात (PM Modi Mann Ki Baat) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में बताया कि ओमन में भारतीय मूल के लोग किस तरह अपनी संस्कृति को सहेज कर रखे हैं। स्लोवाकिया में भारतीय उपनिषद का हिंदी में अनुवाद किया गया है।
मोदी ने यह भी बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का असर विदेशों में भी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने और गौरैया के संरक्षण का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट के संबंध में भी प्रधानमंत्री जी ने लोगों को जागरूक किया। (PM Modi Mann Ki Baat)
यह भी पढ़े :- भारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए Elon Musk, बोले – अमेरिका से तेज तो इंडिया के चुनाव नतीजे
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह देशवासियों से रूबरू होते हैं और नई-नई जानकारियां साझा करते हैं। नवाचारों के बारे में भी बात करते हैं जिनका फायदा देश को होता है। (PM Modi Mann Ki Baat)
यह भी पढ़े :- भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी ने छत्तीसगढ़ के बिहान समूह को सराहा, नए प्रोजेक्ट पर की चर्चा



