Google Analytics —— Meta Pixel

Exam Special Train: रेलवे भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये कहां से कहां तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

Exam Special Train: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गढ़वा रोड-बिलासपुर-गढ़वा रोड के मध्य गाड़ी संख्या 03696/03695 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री साय की सरलता और आत्मीयतापूर्ण वार्तालाप ने रेलयात्रियों का जीता दिल, 4 वर्षीय समायरा के आग्रह पर दिया ऑटोग्राफ

27 नवम्बर 2024 (बुधवार) को गाड़ी संख्या 03696 गढ़वा रोड-बिलासपुर परीक्षा स्पेशल गढ़वा रोड से सुबह 06.00 बजे रवाना होकर 06.30 बजे डाल्टन गंज, 06.57 बजे बरवाडीह, 07.30 बजे लातेहार, 07.55 बजे टोरी, 08.19 बजे खलारी, 08.46 बजे पतरातू, 09.35 बजे बरकाकाना, 10.50 बजे मूरी, 13.30 बजे टाटानगर, 14.35 बजे चक्रधरपुर, 16.10 बजे राऊरकेला, 19.20 बजे झारसुगुड़ा तथा 23.00 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। (Exam Special Train)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : तामझाम छोड़ रेलवे स्टेशन पहुंच गए मुख्यमंत्री , कहा- ट्रेन से यात्रा का आनंद ही अलग होता है

इसी प्रकार दिनांक 25 एवं 29 नवम्बर 2024 (सोमवार व शुक्रवार) को गाड़ी संख्या 03695 बिलासपुर-गढ़वा रोड परीक्षा स्पेशल बिलासपुर से 19.30 बजे रवाना होकर 23.10 बजे झारसुगुड़ा, दूसरे दिन 00.45 बजे राऊरकेला, 02.45 बजे चक्रधरपुर, 03.25 बजे टाटानगर, 05.20 बजे मूरी, 07.00 बजे बरकाकाना, 07.30 बजे पतरातू, 08.00 बजे खलारी, 08.30 बजे टोरी, 09.02 बजे लातेहार, 09.45 बजे बरवाडीह, 10.15 बजे डाल्टन गंज तथा 11.30 बजे बजे गढ़वा रोड स्टेशन पहुंचेगी। (Exam Special Train)

Back to top button
error: Content is protected !!