DMF फंड के पाई-पाई का जनकल्याण में हो रहा उपयोग: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

Industries Minister Dewangan: कोरबा विधायक और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मानिकपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भिलाई खुर्द के जेपी कॉलोनी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में DMF फंड के एक-एक रुपए का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के स्कूलों, आंगनबाड़ी और अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। जिला खनिज न्यास मद 2024-25 मद से 20-20 लाख रुपए की लागत से दोनों कार्यों का मंत्री देवांगन ने विधिवत भूमिपूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया।
यह भी पढ़ें:- Exam Special Train: रेलवे भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये कहां से कहां तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरबा को जिला खनिज न्यास मद की बहुत बड़ी सौगात दी है। डॉ रमन सिंह सरकार में इस मद का उपयोग बेहतर ढंग से शुरू हुआ था। विष्णुदेव के सुशासन वाली सरकार में जिला खनिज न्यास मद का उपयोग जन कल्याण में किया जा रहा है। अब जिले के सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मिल रहा है। स्कूल और आंगनबाड़ी संवर रहे हैं। बहुत जल्द रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इससे प्रभावित होने वाले परिवारों को इतिहास में पहली बार 3 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा दिया गया। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ कोरबा शहर और जिले का विकास किया जा रहा है। (Industries Minister Dewangan)

कार्यक्रम में प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक-16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोरबा मंडल के अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाडी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सरजू अजय, योगेश मिश्रा, युगल केवट, पार्षद शैलेंद्र सिंह, पार्षद फूलचंद सोनवानी, पार्षद धनश्री साहू, बिहारी रजक, दिनेश वैष्णव, राणा मुखर्जी, वैभव शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे। वार्ड क्रमांक-25 नेहरूनगर मिनिमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे स्थित आश्रय स्थल अपना घर के बाउंड्री वॉल और अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का भी मंत्री देवांगन ने भूमिपूजन किया। जिला खनिज न्यास मद से 10 लख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा। अपना घर के संचालन करने वाली समिति का मंत्री देवांगन ने सरहाना की। उन्होंने परिसर का जायजा भी लिया। (Industries Minister Dewangan)




