हमारी सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: CM साय

CM Sai in Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के बागबहार मिनी स्टेडियम में आयोजित 33वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, विश्रामगृह निर्माण, बागबहार चौक- चौराहों में हाई मास्क लगाने, मिनी स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं का विकास और कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें:- DMF फंड के पाई-पाई का जनकल्याण में हो रहा उपयोग: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
मुख्यमंत्री साय ने आयोजकों और खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की है। इससे भारत में कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही मैंने बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। उसने मुझे बताया कि वह अफ्रीका सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर्वत पर तिरंगा फहराना चाहती है। मैंने उन्हें 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, ताकि वह अपने सपने को पूरा कर सके। (CM Sai in Jashpur)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैंने धमतरी की गरीब परिवार की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी बिटिया रितिका ध्रुव से भी फोन पर बात कर सरकार की तरफ से पूरी मदद करने की जिम्मेदारी ली है। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय और जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला ओडिशा के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। (CM Sai in Jashpur)




