Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल गेहूं, चना, मक्का, अलसी समेत कई फसलों की बोनी, अल्पकालिक कृषि ऋण वितरित

Sowing of Crops: छत्तीसगढ़ में इस साल रबी फसलों के लिए अब तक 5.57 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी समेत अलग-अलग रबी फसलों की बोनी हो चुकी है। वहीं रबी फसल के किसानों को 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया गया है। इस साल 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अलग-अलग रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 2024-25 में रबी फसलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Israel Hezbollah Ceasefire : इजरायल और हिजबुल्लाह अब नहीं बरसाएंगे एक दूसरे पर बम, 60 दिनों के लिए हुआ सीजफायर का एलान

अधिकारियों ने बताया कि इस साल 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अलग-अलग रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी समेत रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 29 प्रतिशत है। पिछले साल 19.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि रबी वर्ष 2024-25 के लिए 2.89 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध 1.27 लाख क्विंटल बीज का भंडारण कर 0.73 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया गया है जो कुल भंडारण का 57 प्रतिशत है। (Sowing of Crops)

4.65 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य

इसी तरह इस साल 4.65 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरूद्ध 3.79 लाख मीट्रिक टन भंडारण कर 0.67 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण किया जा चुका है, जो कुल भंडारण का 18 प्रतिशत है। अधिकरियों ने बताया कि खरीफ सीजन की तरह रबी फसल के लिए भी प्रदेश के किसानों को अल्पकालिक कृषि ऋण देने का प्रावधान किया गया है। अब तक राज्य के किसानों को 112 करोड़ 28 लाख का ऋण वितरण किया गया है। बीते साल इसी अवधि किसानों को 76 करोड़ 26 लाख रुपए का कृषि ऋण वितरित किया गया था। (Sowing of Crops)

Back to top button
error: Content is protected !!