Israel Hezbollah Ceasefire : इजरायल और हिजबुल्लाह अब नहीं बरसाएंगे एक दूसरे पर बम, 60 दिनों के लिए हुआ सीजफायर का एलान
Israel Hezbollah Ceasefire : इजरायल पिछले कुछ महीनों से लेबनान में हिज्बुल्लाह के साथ जारी संघर्ष को रोकने पर सहमत हो गया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान युद्ध के खत्म होने से इजरायल को ईरान पर अपना ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े :- फेंगल साइक्लोन मचाएगा कहर! देश के इन राज्यों में भारी बारिश की आहट, अलर्ट जारी
सीजफायर (Israel Hezbollah Ceasefire) को लेकर दुनिया के कई देशों का इजरायल पर दबाव था. सीजफायर समझौते की शर्तों के मुताबिक, दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक अभियान नहीं चला चलाएंगे और इजरायल को 60 दिनों में निर्धारित सीमा तक पीछे हटना होगा।
इससे दोनों पक्षों के लिए संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता दिखा है और लेबनान में शांति आने की उम्मीद बंधी है। इस जंग में इजरायल की बमबारी से बड़ी तादाद में लेबानानी लोगों का जानमाल का नुकसान हुआ है। इजरायल में भी करीब 50 हजार लोग जंग के चलते विस्थापित हैं।
हिजबुल्लाह और लेबनान में हुए सीजफायर की शर्तों की बात की जाए तो इस समझौते में 60 दिनों के युद्ध विराम (Israel Hezbollah Ceasefire) किया गया है। इसके तहत इजरायली सैनिक लेबनान से वापसी करेंगे। वहीं हिजबुल्लाह लड़ाके भी दक्षिणी लेबनान में इजरायली सीमा से पीछे हटेंगे। इजरायल ने इस बात पर जोर दिया है कि हिजबुल्लाह समझौते का उल्लंघन करता है तो उसे हमले का अधिकार होगा। लेबनान की ओर से इस प्रावधान पर कड़ा विरोध जताया गया है।
यूएन सैनिक सीमा पर होंगे तैनात
बुधवार से लागू हो रहे इस समझौते में लितानी नदी के दक्षिण में लेबनानी और यूएन शांति सैनिकों की तैनाती का प्रावधान है। साथ ही अमेरिका के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी समूह इस पर नजर रखेगा कि दोनों पक्ष समझौते की शर्तों का ईमानदारी से पालन करें। हिजबुल्लाह की ओर से कहा गया है कि इस समझौते के लिए उसका समर्थन इस आश्वासन पर निर्भर करता है कि इजरायल अपने हमले फिर से शुरू नहीं करेगा।



