डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टर्स की मौत

Kannauj Road Accident: उत्तरप्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टर्स की मौत हो गई है। दरअसल, सभी डॉक्टर्स लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस बीच आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक कार 100 की स्पीड में चल रही थी, जो डिवाइडर से टकराकर दो बार पलटी गई। इसके बाद दूसरी लेन में आ गई, जहां ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें:- राज्यपाल डेका ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से की मुलाकात, पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू से भी मिले
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 डॉक्टर्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। सभी डॉक्टर्स सैफई मेडिकल कॉलेज से PG कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आने और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने कहा कि कार ने पहले डिवाइडर को तोड़ा। इसके बाद कई पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां दूसरे लेन में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई थी। पुलिस ने गाड़ी को काटकर सभी शवों और घायल को बाहर निकाला। (Kannauj Road Accident)
मृतकों की पहचान
इस हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी के स्टाफ भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 5 डॉक्टर्स को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक गंभीर घायल का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान आगरा के रहने वाले डॉक्टर अनिरुद्ध वर्मा, संत रविदास नगर के रहने वाले संतोष कुमार मोर्य, कन्नौज के रहने वाले अरुण कुमार, बरेली के रहने वाले नरदेव गंगवार और बिजनौर के रहने वाले राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि एक्सप्रेस-वे लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार है। (Kannauj Road Accident)



