छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 को, मुख्यमंत्री विस्तार से करेंगे समीक्षा

Chhattisgarh State Road Safety Council : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 2 बजे से किया गया है।
राज्य सड़क सुरक्षा परिषद (Chhattisgarh State Road Safety Council) की बैठक में सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा होगी। इनमें समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, गत बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन तथा क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि विषयों पर भी चर्चा होगी। (Chhattisgarh State Road Safety Council)
यह भी पढ़े :- CG Govt Jobs : विभिन्न विभागों के 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी



