Google Analytics —— Meta Pixel

Jharkhand CM Oath Ceremony : हेमंत सोरेन की चौथी बार हुई ताजपोशी, झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, मंच पर दिखी INDIA ब्लॉक की ताकत

Jharkhand CM Oath Ceremony : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सोरेन का यह चौथा कार्यकाल है। सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी अगली पारी से पहले अपने पिता और पार्टी संस्थापक शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़े :- जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को हृदय में बसा रखा है : साय

झारखंड के 14वें सीएम के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ लेने के बाद उनकी बहन और जेएमएम नेता अंजनी सोरेन का कहना है, “आज पूरा झारखंड खुश है… हमें पहले से ही यह उम्मीद थी कि हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। (Jharkhand CM Oath Ceremony)

यह भी पढ़े :- CG Govt Jobs : विभिन्न विभागों के 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

संतोष गंगवार ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
राज्यपाल ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। शपथ लेने से पहले, कुर्ता-पायजामा पहने सोरेन ने झामुमो अध्यक्ष और अपने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की। (Jharkhand CM Oath Ceremony)

जेएमएम ने हासिल की है अब तक की सबसे बड़ी जीत
झामुमो ने चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उसने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) में शामिल कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को चार और भाकपा (माले)एल को दो सीट मिलीं।

Back to top button
error: Content is protected !!