Google Analytics —— Meta Pixel

ये कैसा इलाज : कैंसर के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ी कैंची, 2 साल बाद सीटी स्कैन कराने पर हुआ खुलासा, पढ़े पूरी खबर

ऑपरेशन के बाद महिला को पेट में असहनीय दर्द हुआ

Madhya Pradesh News : यह कैसा इलाज, जहां डॉक्टरों की लापरवाही इंसान की जान पर भारी पड़ जाए? मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के सौंधा गांव की रहने वाली 36 वर्षीय कमला देवी आज इस दर्द से कराह रही है। पेट में दर्द बढ़ने पर पति कमलेश जाटव गुरुवार को उसे जिला अस्पताल लाया। यहां से इसके बाद एमडी मेडिसिन डॉ. विनीत गुप्ता ने महिला को तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया। पति के मुताबिक 19 महीने पहले कमला के पेट में दर्द हुआ था। तब ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में उसके ओवरी में गठान होने के कारण ऑपरेशन किया गया था। उसी समय ऑपरेशन के बाद पेट में कैंची छूट गई होगी।

यह भी पढ़े :- सरेंडर नक्सलियों को सरकार की ओर से दिया जाएगा पक्का आवास: CM विष्णुदेव साय

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने 2 साल पहले ग्वालियर के शासकीय हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाया था। इसी दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में कैंची छोड़ दी।

क्या है पूरा मामला?

भिंड जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ ही मरीज के परिजन भी उस समय हैरान रह गए, जब सीटी स्कैन कराने पर महिला के पेट में कैंची दिखाई दी। सीटी स्कैन के प्रभारी सतीश शर्मा द्वारा भिंड जिला अस्पताल में कमला नाम की महिला का सीटी स्कैन करने के दौरान यह मामला सामने आया।

दो साल पहले महिला का ग्वालियर के शासकीय अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था। परिजनों के अनुसार इसी ऑपरेशन के दौरान पेट में कैंची छोड़ी गई। दरअसल भिंड जिले की रहने वाली कमला का ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में 20 फरवरी 2022 को पेट में कैंसर का ऑपरेशन कराया गया था।

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए महिला के पेट में कैंची ही छोड़ दी। महिला को भी इसका अहसास नहीं हुआ। लेकिन बीते कुछ दिनों से महिला के पेट में दर्द हुआ और दवाओं से भी जब दर्द नहीं गया तो डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी, जिसमें पेट में कैंची साफ साफ दिखाई दी। (Madhya Pradesh News)

पेट में कैंची महिला की जान के लिए भी घातक हो सकती थी। वहीं पीड़ित महिला ने कहा कि हम इस मामले को लेकर न्यायालय में जाएंगे और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन करने वाले डॉक्टर सतीश शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है। इस घटना के सामने आने के बाद पीड़ित महिला और उसके परिजन हैरान हैं। (Madhya Pradesh News)

Back to top button
error: Content is protected !!