Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस के आरोपों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, 3 दिसंबर को INC के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया

EC on Congress Question: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। साथ ही चुनाव आयोग को पत्र लिखाकर वोटिंग-काउंटिंग प्रोसेस में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने अपने पत्र में कहा कि वोटर्स को मनमाने ढंग से जोड़ा और हटाया गया। इसके चलते जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में लगभग 47 लाख नए वोटर्स शामिल किए गए। ऐसा 50 विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 50 हजार नए वोटर्स जोड़े गए, जिनमें से 47 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन और उसके सहयोगियों ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक जगताप ने चुनाव आयोग को कहा कुत्ता, BJP ने दर्ज कराई खिलाफ शिकायत  

कांग्रेस ने कहा कि 21 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत 58.22% था, जो रात 11:30 बजे तक बढ़कर 65.02% हो गया। फाइनल रिपोर्ट में 66.05% वोटिंग दर्ज की गई, जो मतगणना शुरू होने से कई घंटे पहले घोषित हुआ था। एक घंटे में यानी शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच लगभग 76 लाख वोट डाले गए। इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि आंकड़ों में कोई गड़बड़ी नहीं है। चुनाव आयोग ने 3 दिसंबर को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है। ECI ने INC की सभी वैध चिंताओं की समीक्षा करने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुनने के बाद लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया है। (EC on Congress Question)

चुनाव आयोग का कांग्रेस को जवाब

INC को अपने अंतरिम जवाब में ECI ने राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ पारदर्शी मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को दोहराया है। आयोग ने अभी भी INC को उसकी सभी वैध चिंताओं की आगे की समीक्षा का आश्वासन दिया है। EC ने कहा कि कांग्रेस नेता आकर शिकायत दर्ज कराए। शाम 5 बजे के मतदान के आंकड़ों और अंतिम वोटिंग डेटा में अंतर को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि पीठासीन अधिकारी वोटिंग डेटा को अपडेट करने से पहले वोटिंग खत्म होने से जुड़ी जरूरी कार्रवाई को पूरा करते हैं, जिसके चलते फाइनल वोटिंग डेटा देर में अपडेट होता है। इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। (EC on Congress Question)

Back to top button
error: Content is protected !!