Google Analytics —— Meta Pixel

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में इस अभिनेत्री की होने वाली है एंट्री, बबीता जी को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली: हर घर का पसंदिता शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से लोगों के दिल में राज कर रहा हैं, इस शो की टीआरपी हर वक्त टॉप पर देखने को मिलती हैं। यह शो के हर कैरेक्टर की अलग ही बात रहती हैं और यह शो अक्सर अपने निराले ढंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन करता रहता हैं। आपकों बता दें, इस शो में नए कैरेक्टर की एंट्री होने वाली हैं, माना जा रहा है कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को यह टफ कंपीटीशन देते हुए दिखेंगी, आपकों बता दें, मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए नई एक्ट्रेस अर्शी भारती शांडिल्य शो में आने वाली है।

जैसा की हम जानते हैं, कुछ सालों से शो के कई एक्टर्स रिप्लेस किए गए हैं। आपको बता दें, अर्शी भाटिया शांडिल्य ने मेहता साहब की सेक्रेटरी के तौर पर शो में एंट्री ली हैं।

इसे भी पढ़े:10वीं और 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम की डेट घोषित: जानें कब से शुरू होंगी परीक्षा

अर्शी भारती के खूबसूरती ने सब का दिल जीत लिया है। सबका मन मोह लिया हैं, आईए जानें अर्शी के बारे में अर्शी ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में दिख चुकी हैं। इस फिल्म में अर्शी ने कृति के दोस्त का रोल निभाया था।

अर्शी भारती जमशेदपुर में पली बड़ी हैं, उसके बाद वह मुंबई में अपनी पढ़ाई एक टॉप मीडिया यूनिवर्सिटी की। पर ख़ास बात यह हैं, कि उन्हें एक्टिंग में कुछ ख़ास चाहत नहीं है। अपनी पढाई पुरी करने के बाद अर्शी ने किशोर नमित कपूर के एक्टिंग इंस्टीच्यूट से डिप्लोमा किया।

इसे भी पढ़े:बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में 10 प्रतिशत घटी संक्रमण दर, 10 जिलों में भी सुधरे हालात

अर्शी के पिता का नाम राजेश भारती है, जो एक एस्ट्रोलॉजर हैं, और उनकी मां नाम सुनीता भारती है, जो एक रीजनल सिंगर। अर्शी के माता-पिता उनके एक्टिंग करियर में उनको पूरा सपोर्ट करते हैं।अर्शी भारती के पास अभी दो फिल्में भी हैं, इसके अलावा वह रवि किशन के साथ फिल्म ‘लाल डिग्गी’ में नज़र आएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!