युवक-युवती परिचय सम्मेलन से संसाधन और समय की होती है बचत: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao in Bhilai: डिप्टी CM अरुण साव भिलाई के सुपेला में साहू समाज की ओर से आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की ओर से विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय कार्य है। योग्य जीवन साथी की तलाश में एक माध्यम बनना पुनीत कार्य है। साहू समाज का परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती आते हैं और मंच में अपना परिचय देते हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स के लंबित मांगों पर बनी सहमति, जल्द होगा राशि का भुगतान
डिप्टी CM ने कहा कि सामाजिक पत्रिका में भी परिचय प्रकाशित किया जाता है। इससे वैवाहिक रिश्ते जोड़ने में मदद मिलती है। समाज की इस पहल से संसाधन और समय की बचत होती है। डिप्टी CM साव ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय वाली सामाजिक परिचायिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत साहू समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे। (Arun Sao in Bhilai)

वहीं महासमुंद जिले में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से जनसुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिसके तहत विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पीढ़ी, खड़सा और लहंगर के कुल 85 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान विधायक सिन्हा ने कहा कि यह पहल सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का जीता-जागता उदाहरण है। यह कार्य प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सका है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और प्रशासनिक टीम की सराहना की। जिले में जनमन योजना के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन और एसडीएम महासमुंद के नेतृत्व में हल्का पटवारी के प्रयासों से पीढ़ी, खड़सा और लहंगर के विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र 85 हितग्राहियों का जाति प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। (Arun Sao in Bhilai)



