Maharashtra New CM: एकनाथ शिंदे बोले- जनता मुझे ही CM चाहती है, सरकार गठन से पहले किया बड़ा दावा, भाजपा विधायक दल की बैठक अब 4 दिसंबर को होगी
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भी महायुति अब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला नहीं ले सकी है। इसी बीच शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने इशारों इशारों में राज्य के शीर्ष पद के लिए दावा पेश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया है कि सीएम पोस्ट को लेकर गठबंधन के तीनों दल साथ बैठकर फैसला लेंगे। अब तक संकेत मिल रहे हैं कि पोस्ट भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकती है।
मीडिआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को शिंदे ने कहा, ‘मैं लोगों का मुख्यमंत्री था…। यहां तक कि मैं कहता था कि मैं सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं था, बल्कि कॉमन मैन था। एक आम आदमी के तौर पर मैंने लोगों के तकलीफों और दर्द को समझा और उन्हें दूर करने की कोशिश की। चूंकि मैंने कॉमन मैन के तौर पर काम किया है तो स्वभाविक है कि लोगों को लगता है कि मुझे मुख्यमंत्री होना चाहिए।’
रविवार को ही शिंदे अपने पैतृक गांव दारे से ठाणे के लिए रवाना हुए थे। अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह सरकार गठन को लेकर हो रही चर्चाओं से खुश नहीं थे और इसलिए गांव रवाना हो गए थे। हालांकि, वापसी पर उन्होंने खुद ही स्थिति को साफ किया और जानकारी मिली कि उन्हें तेज बुखार आ गया था। (Maharashtra New CM)
स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता ने कहा कि वह अब ठीक हैं और आराम करने के लिए अपने पैतृक गांव आए थे। शिंदे ने कहा, ‘मैं हमेशा अपने गांव आता हूं। जब मैंने पिछले सप्ताह ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया, तो इसमें कोई भ्रम क्यों होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी सरकार देंगे, जो लोग चाहते हैं। पिछले ढाई साल में हमारे काम के बदले, जो भारी जनादेश मिला है, उसके कारण अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। (Maharashtra New CM)
सरकार गठन में क्यों हो रही है देरी?
एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘महायुति गठबंधन के तीनों दलों के बीच समन्वय या सहयोग की कोई कमी नहीं है. महायुति को पूर्ण जीत मिली है, इसलिए सरकार बनेगी.’ अपने स्वास्थ्य के बारे में एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं और पिछले ढाई साल और विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार काम करने के बाद आराम करने के लिए घर आए हैं। (Maharashtra New CM)
मिली जनकारी के मुताबिक शिंदे की नाराजगी के बीच भाजपा विधायक दल की बैठक की तारीख तीसरी बार बदलने के कयास हैं। अब यह 4 दिसंबर को हो सकती है। पहली बार 29 नवंबर को होने वाली बैठक 1 नवंबर तय की गई। इसके बाद दोबारा इसे 3 नवंबर के लिए रखा गया। भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस का नाम CM के लिए फाइनल कर दिया है। अब औपचारिक घोषणा भर बाकी है।



