Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रंप ने भारत समेत 9 देशों को धमकी, कहा – किसी और मूर्ख को खोज लें, बंद कर देंगे अमेरिकी बाजार, पढ़े पूरी खबर

Donald Trump : अमेरिका के नवर्विाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को खुली धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ब्रिक्स देश अमेरिकी डॉलर को रिप्लेस करने के लिए कोई नई करेंसी लॉन्च करते हैं तो उन पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे। दरअसल, 2023 के शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स देशों ने अपनी कॉमन करेंसी बनाने का प्रस्ताव रखा था।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ बीजेपी में संगठन चुनाव की तैयारी, पार्टी ने नियुक्त किए 17 पर्यवेक्षक, देखें लिस्ट

ट्रंप (Donald Trump) का ये बयान उसी प्रस्ताव का जवाब माना जा रहा है। ब्रिक्स में भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, यूथोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है। इसके पहले ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी एक्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को धमकाते हुए एक्स पर लिखा कि हमें इन देशों से ये कमिटमेंट चाहिए कि वो न तो नई ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे। न ही शक्तिशाली अमेरिकी डॉलर की जगह किसी दूसरी करेंसी का समर्थन करेंगे।

ट्रंप (Donald Trump) की चेतावनी को शोध संस्थान जीटीआरआई ने अवास्तविक बताया है। जीटीआरआई ने कहा कि भारत को एक व्यावहारिक स्थानीय मुद्रा व्यापार प्रणाली विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। साल 2009 में गठित ब्रिक्स एकमात्र ऐसा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है जिसका अमेरिका हिस्सा नहीं है। इसके अन्य सदस्य दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसके कुछ सदस्य देश, विशेष रूप से रूस और चीन, अमेरिकी डॉलर का विकल्प तलाश रहे हैं या अपनी खुद की ब्रिक्स मुद्रा बना रहे हैं। भारत अभी तक इस कदम का हिस्सा नहीं रहा है।

रूस और यूक्रेन में लड़ाई के चलते अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे. इसके बाद, रूस, भारत और चीन ने अपनी-अपनी करेंसियों का इस्तेमाल करके व्यापार किया. अमेरिका को लग रहा था कि बिना डॉलर रूस का तेल बिक नहीं पाएगा, मगर ऐसा हुआ नहीं. भारत और चीन ने रूस से ताबड़तोड़ तेल खरीदा. इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने अप्रैल 2023 में एक बात कही, जो अमेरिका को बुरी तरह चुभी. उन्होंने कहा, “हम अपने आपसी व्यापार में अपनी ही करेंसा का उपयोग क्यों नहीं कर सकते.”

हालांकि, चूंकि ब्रिक्स के देशों के अमेरिका के साथ अलग-अलग तरह के रिश्ते हैं, इसलिए ब्रिक्स करेंसी (BRICS currency) का विचार केवल विचार ही रहा. यह विचार अभी तक कोई आकार नहीं ले पाया है. ऐसे में फिलहाल तो नहीं लगता कि निकट भविष्य में कोई करेंसी डॉलर की रिप्लेसमेंट में लाई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!