Google Analytics —— Meta Pixel

नवपदस्थ कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने मीडिया से की परिचयात्मक मुलाकात, मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर क्षीरसागर

महासमुन्द : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से मेल मुलाकात एवं परिचयात्मक बैठक लेकर रूबरू हुएर।सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले की विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की।

नवपदस्थ कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर ने मीडिया से की परिचयात्मक मुलाकात, मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर क्षीरसागर
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर

उन्होंने कहा कि समाज के हित में मीडिया अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मीडिया की भूमिका यथार्थ सूचना प्रदायक एजेंसी के रूप में होनी चाहिए। मीडिया द्वारा ही समाज को पूरे विश्व एवं प्रदेश व जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। इसलिए मीडिया का प्रयास होना चाहिए कि ये जानकारियां यथार्थ परख हो। मीडिया का प्रस्तुतीकरण ऐसा होना चाहिए जो समाज का मार्गदर्शन कर सकेें।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : धान खरीदी का समय बढ़ाने के लिए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आशा व्यक्त की। वे हमेशा की तरह जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अपने मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। ताकि जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ मिले। उन्होंने पत्रकारों से जिले के विकास को और बेहतर गति मिले इस संबंध में भी चर्चा की। पत्रकारों ने इस दौरान शहरी समस्याओं की ओर कलेक्टर को अवगत कराया। परिचयात्मक बैठक में विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकार गण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!