Raipur News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रायपुर में विशाल आक्रोश रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Attack On Bangladeshi Hindus : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे इस्लामिक कट्टरपंथी अत्याचार के खिलाफ रायपुर में मंगलवार को सनातन हिंदू पंचायत के नेतृत्व में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर जिला प्रशासन कार्यालय पहुंची, जहां माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना के मार्गदर्शन में विभिन्न हिंदू संगठनों ने भाग लिया।
यह भी पढ़े :- मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को एक साल के भीतर किया पूरा: CM विष्णुदेव साय
ज्ञापन में भारत और बांग्लादेश के लाखों हिंदुओं के आध्यात्मिक मार्गदर्शक चिन्मय प्रभु की बिना शर्त रिहाई की मांग के साथ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार (Attack On Bangladeshi Hindus) को रोकने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही, मंदिरों के विध्वंस, महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार, विस्थापन और अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में अंतरराष्ट्रीय संगठनों और संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप की अपील भी की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बंग समाज, विश्व हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, गायत्री परिवार और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने बांग्लादेश में हिंदू समाज के साथ हो रहे उत्पीड़न की कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे के समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि विश्वभर में रह रहे हिंदुओं की आवाज है, जो बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों (Attack On Bangladeshi Hindus) के खिलाफ उठाई जा रही है। उन्होंने सभी संगठनों और समाज के लोगों से इस संघर्ष में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस विशाल आक्रोश रैली ने रायपुर में हिंदू समाज की एकता और जागरूकता का परिचय दिया, साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त संदेश भेजने का प्रयास किया।



