Google Analytics —— Meta Pixel

Earthquake in Chhattisgarh : छत्‍तीसगढ़ में भूकंप से ढोली धरती, कई जिलों में महसूस किए गए झटके, 5.3 तीव्रता मापी गई

Earthquake in Chhattisgarh : तेलंगाना में बुधवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि इसे आंध्र प्रदेश , महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ (Earthquake in Chhattisgarh) के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। सुबह आए इन झटकों से लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर गहराई में था।

यह भी पढ़े :- Maharashtra CM News : नतीजों से साफ, एक हैं तो सेफ हैं, विधायक दल का नेता चुने जाने पर बोले फडणवीस

भूकंप के झटके कोंटा, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जगदलपुर सहित कई जगहों पर महसूस किए गए हैं। तेलंगाना के मुलूगु में भूकंप का केंद्र रहा है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस भूकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में देखा गया।

तेलंगाना रहा मुख्य केंद्र
तेलंगाना में बुधवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि इसे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर गहराई में था।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। (Earthquake in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!