Maharashtra New CM : महायुति ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, एक ही कार से फडणवीस-शिंदे-पवार पहुंचे राजभवन
Maharashtra New CM : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद करीब एक हफ्ते से ज्यादा की उठा-पटक के बाद आज 4 दिसंबर को महायुति सरकार के लिए गठन के लिए देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने मिलकर राज्यपाल से सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। महायुति में सब कुछ ऑल इज वेल हो गया है इसका संकेत इसी बात से मिलता है कि तीनों नेता एक ही कार से राजभवन पहुंचे।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : राजस्व मंत्री वर्मा ने अस्पताल पहुँचकर मरीजों का पूछा हाल
राज्यपाल से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमने राज्यपाल से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल ने हमें कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह (Maharashtra New CM) के लिए आमंत्रित किया है।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने राज्यपाल से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल ने हमें कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है। फडणवीस ने आगे कहा कि गठबंधन सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि उन्हें महायुति सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाए और राज्यपाल ने सभी अनुरोधों को स्वीकार कर लिया और सभी को कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि सीएम और डीसीएम के पद सिर्फ तकनीकी पद हैं। हम सब मिलकर महाराष्ट्र के लिए काम करेंगे। अन्य मंत्रियों पर फैसला आगामी बैठकों में लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को दक्षिण मुंबई के विशाल आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित होने वाले समारोह में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राकांपा के अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार को विधान भवन में हुई विधायक दल की बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने घोषणा की कि फड़णवीस (54) को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।
शिंदे ने कहा- महायुति में ऊंच-नीच नहीं
एकनाथ शिंदे ने कहा- मुझे क्या मिल रहा है, यह सवाल ही नहीं था। हमारे मन में सिर्फ यह भावना थी कि महाराष्ट्र को क्या मिला। इसी पर हमने काम किया। महायुति में कोई ऊंच-नीच नहीं है। सब ठीक है।
मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई, फैसला शाम को
इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। इसके बाद फडणवीस मुख्यमंत्री आवास वर्षा पहुंचे, यहां शिंदे और पवार के साथ बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक यहां मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। शाम तक नाम भी सामने आ जाएंगे। (Maharashtra New CM)



