Google Analytics —— Meta Pixel

CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल मुक्त अभियान को लेकर दी जानकारी

CM Sai Meet Shah: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे गृहमंत्री ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने गृहमंत्री को राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की हालिया उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया। CM साय ने बताया कि सरकार की ओर से सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के लिए किए गए प्रयासों ने स्थानीय जनता का भरोसा जीता है, जिससे नक्सलवादी प्रभाव कमजोर हुआ है।

यह भी पढ़ें:- Illegal Paddy Seized : अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर सतत कार्रवाई जारी, अभी तक 76 प्रकरण में 5653 क्विंटल धान जप्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों के कारण बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों में घटनाओं में तेजी से कमी आई है। सरकार के प्रयासों से बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षाबल लगातार प्रभावी अभियान चला रहे हैं और विकास कार्यों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त कर लिया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को अवगत कराया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15,000 मकानों के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सके। (CM Sai Meet Shah)

जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह को बस्तर ओलंपिक के महत्व और राज्य में इसके प्रभावों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ते हुए शांति और विकास की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। अब तक इस ओलंपिक में 1.65 लाख से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बस्तर ओलंपिक में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत 11 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है, जो युवाओं को एकजुटता, सकारात्मकता और सामुदायिक भावना से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की एक नई लहर का प्रतीक है। वहीं CM साय के दिल्ली दौरे के चलते राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 5 दिसंबर को प्रस्तावित जनदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। (CM Sai Meet Shah)

Back to top button
error: Content is protected !!