Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : तीरथ बरत योजना का बदला नाम, साय सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Chhattisgarh की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तीरथ बरत योजना का नाम बदलकर मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना कर दिया गया है। इस योजना के तहत राज्‍य सरकार प्रदेश के लोगों को देश के विभिन्‍न धार्मिक स्‍थलों की यात्रा कराती है। मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना Chhattisgarh में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार ने शुरू की थी।

यह भी पढ़े :- Ek Bharat Shreshtha Bharat : सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है : राज्यपाल डेका

डॉ. रमन सरकार में इस योजना के तहत लाखों लोगों को देशभर के धार्मिक स्‍थलों का दर्शन कराया गया। 2018 में कांग्रेस के सत्‍ता में आने के बाद इस योजना का नाम बदलकर तीरथ बरत योजना कर दिया गया। हालांकि कांग्रेस सरकार में यह योजना ज्‍यादा दिनों तक नहीं चली। इस बीच प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार की कैबिनेट ने तीरथ बरत योजना का नाम बदलकर फिर से मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना करने का फैसला किया। कैबिनेट के इसी फैसले के आधार पर अब गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

तीरथ बरत योजना का बदला नाम,
तीरथ बरत योजना का बदला नाम,

श्रीराम लला दर्शन योजना इसी में होगा शामिल Chhattisgarh के विष्‍णुदेव साय सरकार प्रदेश के लोगों को अयोध्‍या में रामलला के दर्शन की योजना चला रही है। स्‍पेशल ट्रेन के जरिये प्रदेश के लोगों को अयोध्‍या के साथ ही वराणसी आदि के दर्शन कराया जा रहा है। अफसरों के अनुसार अब इस योजना को भी मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल किया जाएगा।

बता दें क‍ि योजनाओं का नाम बदलने का खेल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था। तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्ववर्ती डॉ. रमन सरकार की सात योजनाओं का नाम बदला था। कांग्रेस सरकार ने जिन योजनाओं का नाम बदला उनमें से अधिकांश पं. दीनदयाल के नाम पर चल रही थीं। अब भाजपा सरकार ने फिर से नाम बदल रही है।

अब तक इन योजनाओं का बदल चुका नाम

कांग्रेस सरकार ने जिन 9 प्रमुख योजनाओं का नाम बदला था उनमें से अधिकांश योजनाओं का नाम विष्‍णु देव सरकार फिर से बदल चुकी है। इनमें नगरीय निकायों में राजीव गांधी स्‍वावलंबन योजना और राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना शामिल है। इन दोनों योजनाओं से राजीव गांधी का नाम हटाकर फिर से पं. दीनदयाल उपाध्‍याय का नाम जोड़ दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!