Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत, 2 पूर्व सरपंचों को उतारा मौत के घाट

Murder of Former Sarpanches: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने भैरमगढ़ और नैमेड थाना क्षेत्र में 2 पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी है। साथ ही दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। नक्सलियों ने दोनों का पहले अपहरण किया। इसके बाद रात को हत्या कर दी। एक पूर्व सरपंच को मुर्गा बाजार से उठाया था। जबकि दूसरे को पत्नी के सामने से ही अपहरण कर लिया था। हत्या के बाद दोनों के शवों को फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : तीरथ बरत योजना का बदला नाम, साय सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले नक्सलियों ने कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को मुर्गा बाजार से अपहरण किया था। सुखराम वर्तमान में बीजापुर मुख्यालय के शांति नगर में रह रहे थे, जो कुछ निजी काम से अपने गांव गए हुए थे। वहीं से नक्सलियों ने उन्हें उठा लिया था। दूसरी तरफ बिरयाभूमि के पूर्व सरपंच सुकलू फरसा अपनी भतीजी के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान 3 दिसंबर को उन्हें आदवाड़ा के पास से पत्नी के सामने से ही अपहरण कर लिया था। नक्सलियों ने सुकलू फरसा पर भाजपा से जुड़ने का आरोप लगाया। (Murder of Former Sarpanches)

 

बता दें कि नक्सलियों के अपहरण करने के बाद सुकलू की बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से पिता को छोड़ने की अपील की थी। हालांकि नक्सलियों ने उसे नहीं छोड़ा, बल्कि मौत की सजा दे दी। नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने दोनों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने पर्चे फेंककर भाजपाइयों को चेतावनी दी है। नक्सलियों ने लिखा है कि सुकलू भाजपा में शामिल हो गया था। पहले भी उसे समझाइश दी गई थी, लेकिन नहीं माना। इसलिए इसे मौत की सजा दे दी गई। नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी छोड़ दो…वरना मौत की सजा मिलेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Murder of Former Sarpanches)

Back to top button
error: Content is protected !!