Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : कुर्मी समाज ने BJP संगठन महामंत्री अजय जामवाल से की मुलाकात, योजना का नाम यथावत रखने की मांग

Chhattisgarh : डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदलने को लेकर नाराज कुर्मी समाज ने अपनी मांगें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन महामंत्री अजय जामवाल के समक्ष रखीं। इस दौरान कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने संगठन महामंत्री को समाज की भावनाओं से अवगत कराया और स्पष्ट रूप से कहा कि योजना का नाम यथावत रखा जाए।

यह भी पढ़े :- स्वागतम पोर्टल : मंत्रालय में अधिकारियों से मिलना हुआ आसान

डॉ. खूबचंद बघेल समाज के आदर्श

केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने कहा, “डॉ. खूबचंद बघेल कुर्मी समाज के आदर्श हैं और उनके नाम पर शुरू की गई यह योजना समाज के लिए सम्मान का विषय है। नाम बदलना न केवल समाज का अपमान है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को ठेस पहुंचाने जैसा है।”

जामवाल ने दिया आश्वासन

अजय जामवाल ने समाज की भावनाओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को पार्टी और सरकार के स्तर पर पूरी गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।”

समाज की आंदोलन की चेतावनी

कुर्मी समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन के लिए तैयार हैं। समाज ने विधानसभा घेराव और सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख सदस्य शामिल

इस बैठक में कुर्मी समाज के अन्य प्रमुख सदस्य भी शामिल रहे, जिनमें महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राजप्रधान रामखिलवन वर्मा, जागेश्वर वर्मा (रायपुर) और भूपेंद्र वर्मा (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य) का नाम प्रमुख है। (Chhattisgarh )

क्या करेगी सरकार?

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार इस मुद्दे को कैसे हल करती है और क्या कुर्मी समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए योजना का नाम यथावत रखती है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!