Google Analytics —— Meta Pixel

Bangladesh Hindu Crisis : नहीं सुधरे बांग्लादेश तो पाकिस्तान की तरह हो सर्जिकल स्ट्राइक : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Bangladesh Hindu Crisis : बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत खराब होती जा रही है। बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। अब इसको लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का गुस्सा भड़क गया। दरअसल आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बांग्लादेश पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात कही।

यह भी पढ़े :- आईआईटी भिलाई की यात्रा में सीसीएलटी मील का पत्थर साबित होगा : राज्यपाल डेका

यह संपूर्ण मानवता पर हमला है – आचार्य

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार (Bangladesh Hindu Crisis) पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम भड़क गए हैं। उन्होंने कहा, ”यह सिर्फ एक धर्म सनातन पर हमला नहीं है, बल्कि पूरी मानव जाति पर हमला है। यह पूरी मानवता पर हमला है। मैं दुनिया भर के बुद्धिजीवियों से अपील करना चाहता हूं कि वे इस अत्याचार का विरोध करें क्योंकि बांगलादेश ISIS की राह पर चल रहा है। इस दौरान आचार्य ने मोहम्मद यूनुस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सरकार नहीं है। मुझे लगता है कि बांग्लादेश की यूनुस सरकार आतंकवादियों के रास्ते पर चल रही है।

जैसे पाकिस्तान को सुधारा गया, वैसे ही…

उन्होंने इस दौरान भारत सरकार से बांग्लादेश को कड़ा संदेश देने की मांग की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अगर बांग्लादेश अपनी चाल नहीं सुधारता है तो जिस तरह से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके उन्हें सुधारा गया है, उसी तरह मैं भारत के प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि बांग्लादेश पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की जाए जिससे वहां जो हत्याएं, हिंसा और अत्याचार हो रहे हैं, उन्हें रोका जा सके।

ढाका के इस्कॉन मंदिर में आग

हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार तेजी से बढ़े हैं। ढाका में इस्कॉन के नामहट सेंटर पर हमला हुआ था। शनिवार (7 दिसंबर) को उपद्रवियों ने इस्कॉन मंदिर में आग लगा दी। वहां श्री श्री लक्ष्मी नारायण जी, श्री राधा कृष्ण और कई अन्य देवताओं की मूर्तियाँ थीं। लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, पूरा मंदिर जल गया है। (Bangladesh Hindu Crisis)

Back to top button
error: Content is protected !!