Google Analytics —— Meta Pixel

राजस्थान में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए शामिल

Rajasthan Global Investment Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हो रहे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में शामिल हुए, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया। इस दौरान CM शर्मा ने कहा कि हम 5 सालों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। ये समिट इस क्रम में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि ये समिट विकसित भारत और विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। हमने राज्य बजट में पूंजीगत व्यय को पिछले बजट के मुकाबले 65% बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, तेंदुकोना में 2500 बोरा धान जब्त

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आगे का रास्ता दिखाया है और बार-बार यह माना है कि राजस्थान अच्छा कर सकता है और यह एक विश्वसनीय राज्य है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए, राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए, राजस्थान के भविष्य के लिए और विकसित होते हुए भारत का ग्रोथ इंजन राजस्थान बन सके, इसके लिए राइजिंग राजस्थान समिट यहां आयोजित कर रहे हैं। यह तीन दिन का आयोजन है। राजस्थान डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और इस समिट के बाद राजस्थान में निवेश आने वाला है। मुझे भरोसा है कि राजस्थान आने वाले समय में भारत की आर्थिक गतिविधियों का ग्रोथ इंजन बनकर उभरेगा। (Rajasthan Global Investment Summit)

राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव दिए उन्होंने बताया कि क्या-क्या और कैसे करना चाहिए। सभी निवेशक जो इस समिट में आए हैं वे बहुत उत्साहित हैं। सब चाहते हैं कि राजस्थान में काम किया जाए। राजस्थान पूरी तरह तैयार है। हम ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘सिंगल विंडो क्लीयरेंस’ पर ध्यान देंगे। यहां संभावनाएं बहुत है। सभी निवेशकों में उत्साह है। राजस्थान के लिए यह सुनहरा पल है। पर्यटन में बहुत सारा निवेश आएगा। हर प्रकार का पर्यटन राजस्थान में बढ़ने वाला है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान पूरे देश में एक विशेष स्थान रखता है। हर क्षेत्र में यहां बहुत संभावनाएं हैं। आने वाले समय में एग्रीकल्चर सबसे बड़ी इंडस्ट्री होगी, उसकी भी बहुत संभावनाएं हैं। राजस्थान विकास की दृष्टि से पूरे देश और दुनिया में अपनी एक अमिट छाप छोड़ेगा। (Rajasthan Global Investment Summit)

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह राजस्थान के लिए एक बड़े बदलाव की शुरुआत है। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से देश से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से बिजनेस लीडर्स, जो आज तक दूसरे राज्यों में बिजनेस करते थे, दूसरे देशों में जाते थे, आज राजस्थान ने अपने दरवाजे खोले हैं। लालफीताशाही को हटाकर रेड कार्पेट बिछाया हैं। हमें विश्वास है कि हमारा संकल्प है कि राजस्थान का हर युवा किसान और हर महिला के हाथ में काम आएगा, बिजनेस बढ़ेगा और आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। राजस्थान में 15 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था, जो पिछली सरकार छोड़ कर गई थी, अगले 4 साल में उसे 30 लाख करोड़ के पार ले जाने का हमारा संकल्प है। डिप्टी CM डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जो सोच और विजन है, उसको आगे बढ़ाते हुए हमारी राजस्थान सरकार ने जो पहले ही साल में इन्वेस्टमेंट का कदम उठाया, इसे निश्चित रूप से हम धरातल पर उतार पाएंगे और राजस्थान में अपार संभावनाओं को देखते हुए बहुत सारे निवेशक यहां आ रहे हैं। (Rajasthan Global Investment Summit)

Back to top button
error: Content is protected !!