Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, तेंदुकोना में 2500 बोरा धान जब्त

Paddy Procurement Update: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला जारी है। राज्य में 14 नवंबर से अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 7 लाख 49 हजार किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 7582 करोड़ 22 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27 लाख 68 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1 लाख 45 हजार नए किसान शामिल है।

यह भी पढ़ें:- आज सोनाखान और राजाराव पठार कर्रेझर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, शहीद वीर नारायण सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

इस साल 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 9 दिसंबर को 67 हजार 200 किसानों से 2 लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 84 हजार 673 टोकन जारी किए गए थे। राज्य सरकार ने धान उपार्जन केंद्रों में शिकायत और निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की है, जिसका नंबर 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते हैं। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उचित मूल्य दिलाने और खाद्यान्न की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार अवैध धान भंडारण समेत परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। (Paddy Procurement Update)

तेंदुकोना में 2500 बोरा धान जब्त

इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और मंडी टीम की ओर से तेंदुकोना में किराना व्यवसायी अशोक के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 2500 बोरा धान रखा पाया गया। राजस्व विभाग और मंडी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धान को जब्त कर लिया और व्यापारी को जांच की कार्रवाई पूरी होने तक हिरासत में ले लिया। आगे की जांच के बाद उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अशोक और उनके परिवार ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं जांच के दौरान वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। (Paddy Procurement Update)

Back to top button
error: Content is protected !!