Google Analytics —— Meta Pixel

मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ बढ़ रहा भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर एक्सपर्ट, हर इन्वेस्टर भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है, वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा है। आजादी के बाद, सात दशक में भारत, दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया था, जबकि पिछले 10 साल में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

यह भी पढ़ें:- राजस्थान में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए शामिल

PM मोदी ने कहा कि बीते 10 सालों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था करीब-करीब डबल की है। बीते 10 सालों में भारत का निर्यात भी करीब-करीब डबल हो गया है। 2014 से पहले के दशक की तुलना में बीते दशक में FDI भी दोगुना से अधिक हुआ है। डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल डेटा और डिलीवरी की ताकत क्या होती है, ये भारत की सफलता से पता चलता है। भारत में जैसे डायवर्स देश में लोकतंत्र इतनी सशक्त हो रही है, ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। डेमोक्रेटिक रहते हुए मानवता का कल्याण, भारत का मूल चरित्र है। आज भारत की जनता अपने डेमोक्रेटिक हक के माध्यम से भारत में स्थिर सरकार के लिए वोट कर रही है। (PM Modi in Jaipur)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के इस पुरातन संस्कार को हमारी युवा शक्ति आगे बढ़ा रही है। आने वाले कई सालों तक भारत, दुनिया के सबसे युवा देशों में रहने वाला है। भारत में युवाओं का सबसे बड़ा पुल होने के साथ ही सबसे बड़ा स्किल्ड युवा वर्ग भी होगा। इसके लिए सरकार एक के बाद एक कई फैसले ले रही है। आजादी के बाद की सरकारों की प्राथमिकता न देश का विकास था और न ही देश की विरासत और इसका नुकसान राजस्थान उठा चुका है। आज हमारी सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर चल रही है और इसका बहुत बड़ा लाभ हमारे राजस्थान को हो रहा है। (PM Modi in Jaipur)

राजस्थान, राइजिंग तो है ही, भरोसेमंद भी: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि आज भारत विश्व को अपनी लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और डेटा की असली ताकत दिखा रहा है। ये तकनीक और डेटा-संचालित सदी है। भारत ने दिखाया है कि कैसे डिजिटल प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण हर क्षेत्र, हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहा है। राजस्थान, राइजिंग तो है ही, भरोसेमंद भी है। राजस्थान रिसेप्टिव भी है और समय के साथ खुद को रिफाइंन करना भी जानता है। चुनौतियों से ठकराने का नाम है राजस्थान। नए अवसरों को बनाने का नाम है राजस्थान। आज दुनिया को एक ऐसी व्यवस्था की जरुरत है, जो बड़े से बड़े संकट के दौरान भी मजबूती से चलती रहे, उसमें रुकावट ना आए। इसके लिए भारत में व्यापक मैन्युफैक्चर बेस का होना बहुत जरूरी है। (PM Modi in Jaipur)

रिकॉर्ड तोड़ विनिर्माण से दुनिया को बहुत लाभ: PM

PM ने कहा कि किसानों के कल्याण से लेकर बुनियादी ढांचे के निर्माण तक, राजस्थान में हर तरह के विकास कार्य कुशलतापूर्वक किए जा रहे हैं। अपराध और भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में सरकार द्वारा दिखाई गई तत्परता ने नागरिकों और निवेशकों में नया उत्साह भर दिया है। राजस्थान के उत्थान को और बढ़ावा देने के लिए, इसकी वास्तविक क्षमता को पहचानना आवश्यक है। भारत के पेट्रोलियम उत्पाद, दवाइयां और टीके, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रिकॉर्ड तोड़ विनिर्माण से दुनिया को बहुत लाभ हो रहा है। (PM Modi in Jaipur)

राजस्थान की नई MSMEs पॉलिसी

उन्होंने कहा कि पिछले साल अकेले राजस्थान से करीब 84,000 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। इन निर्यातों में इंजीनियरिंग सामान, रत्न और आभूषण, कपड़ा, हस्तशिल्प और कृषि-खाद्य उत्पाद शामिल थे। भारत ने दिखा दिया है कि लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और डेटा किस तरह विकास को गति दे रहे हैं। राजस्थान निश्चित रूप से उभरता हुआ, विश्वसनीय और ग्रहणशील राज्य है। भारत में पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राजस्थान में हेरिटेज, फिल्म, इको, रूरल और बॉर्डर एरिया टूरिज्म की अथाह संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में निवेश से यहां टूरिज्म सेक्टर को नई मजबूती मिलेगी। हम अपनी नीतियों और निर्णयों से MSMEs को लगातार मजबूत कर रहे हैं। राजस्थान की नई MSMEs पॉलिसी इसका एक बड़ा उदाहरण है। (PM Modi in Jaipur)

Back to top button
error: Content is protected !!