Sambhal Violence : संभल से सपा के घर पर चलेगा ‘बाबा का बुलडोजर, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को प्रशासन ने नोटिस भेजा है। उन पर बिना नक्शा पास कराए घर बनाने का आरोप है। सपा सांसद का यह आवास संभल के नखासा थाना इलाके के दीपा सराय में स्थित है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों न आपके द्वारा कराए गए अवैध निर्माण को नष्ट कर दिया जाए? बर्क से इस संबंध में जवाब मांगा गया है।
यह भी पढ़े :- CG Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, मारे गए 7 माओवादी, फायरिंग अभी भी जारी
बता दें, संभल में हाल ही में भड़की हिंसा (Sambhal Violence) के बाद सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क विवादों में आ आए थे। उन पर भीड़ को उकसाने वाला भाषण देने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने बर्क के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इस मामले के बाद सपा सांसद को यह नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने उनपर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
क्या है नोटिस में?
सपा सांसद को भेजे गए नोटिस में उन पर उत्तर प्रदेश में रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इसके तहत निर्माण कार्य नहीं रोकने पर 10 हजार का जुर्माना व सजा का प्रावधान है। नोटिस में कहा गया है कि तहसील संभल से अनुज्ञा प्राप्त किए बिना आपके द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया जा रहा है, जबकि आपको नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराना आवश्यक था। इसमें कहा गया है कि उपजिलाधिकारी संभल के कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्ट करें कि उपरोक्त निर्माण विनिष्ट करने का आदेश क्यों न पारित कर दिया जाए।
बता दें, बर्क को यह नोटिस ऐसे समय में मिला है, जब बुधवार को सपा सांसद के इलाके में बिजली के एक पोल को अवैध तरीके से कब्जाने पर बुलडोजर एक्शन लिया गया था। नखासा थाना इलाके के पास एक बिजली के खंबे को दुकान के अंदर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। सपा सांसद ने इस बुलडोजर एक्शन का विरोध किया था। इसके बाद संभल डीएम व एसपी ने सपा सांसद बर्क के घर के पास पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया था।
सपा सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा – ‘सम्भल से एक तल्ख हकीकत सामने आ रही है. पांच मुसलमानों की जान लेने के बाद भी मुस्लिम मोहल्लों में खौफ पैदा करने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है, मुतास्सिरीन को इंसाफ दिलाने के बजाय मुसलमानों को शक की बुनियाद पर जेलों में डाला जा रहा है और उन पर बेबुनियाद इल्जामात लगाए जा रहे हैं।
सांसद ने कहा- ‘उन्हें जिस्मानी और जेहनी अजीयत दी जा रही है. इस जुल्म का शिकार सिर्फ मर्द ही नहीं बल्कि औरतें और यहां तक कि हो रहे हैं, जिसकी वजह से पूरे खानदान बेबस और खौफजदा हैं. यह जुल्म एक हौलनाक तस्वीर पेश करता है मासूम लोगों को कुसूरवार ठहराया जा रहा और उन्हें सजा दी जा रही है। (Sambhal Violence)



