Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बंद होने के कगार पर धान खरीदी: PCC चीफ दीपक बैज

Baij on Paddy Purchase: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी में षड्यंत्र का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने दावा किया कि प्रदेश के 80% केंद्रों में उठाव नहीं होने की वजह से धान खरीदी बंद हो गई है। सरकार राइस मिलर्स को जगह डरा रही है। सरकार चाहती है राइस मिलर उठाव न करें, ताकि धान न खरीदना पड़े। BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबियों के यहां छापे मारे जा रहे हैं। इससे साफ है कि सरकार में कितना द्वंद्व है। सरकार का षड्यंत्र अब सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें:- धान खरीदी को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर तंज, धान नहीं खरीदने के षड्यंत्र में सफल हो रही सरकार

PCC चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के किसी भी दस धान खरीदी केंद्र में मुख्यमंत्री चलें। 5 केंद्र मुख्यमंत्री तय कर लें, 5 केंद्र मैं तय करूंगा। CM मेरे साथ चलें। मैं CM के साथ किसी भी खरीदी केंद्र में जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि धान का उठाव नहीं होने से बस्तर से सरगुजा तक धान खरीदी बंद है। साय सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश में धान खरीदी बंद होने के कगार पर है। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और साय सरकार में द्वंद है। (Baij on Paddy Purchase)

सरकार और मिलर्स के बीच गतिरोध खत्म 

उन्होंने कहा कि साय सरकार की नाकामी से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि डिप्टी CM अरुण साव और मिलर्स के बीच बड़ी बैठक के बाद धान के उठाव को लेकर गतिरोध खत्म हो गया है। राइस मिलर्स ने धान का उठाव शुरू करने की घोषणा कर दी है। राइस मिलर अमर सुल्तानिया ने कहा कि लंबित भुगतान को लेकर गतिरोध दूर किया गया, जिसके बाद हमने धान का उठाव शुरू कर दिया है। बता दें कि राइस मिलर्स का प्रतिनिधिमंडल डिप्टी CM अरुण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल समेत कई अधिकारियों से मिला। इसके बाद उन्होंने कहा कि धान का दाना-दाना मीलिंग करने हम प्रतिबद्ध हैं। किसानों के हित में हम सरकार के साथ खड़े हैं। (Baij on Paddy Purchase)

Back to top button
error: Content is protected !!