Google Analytics —— Meta Pixel

Mandir Masjid Row : मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद वाले बयान पर ने रामभद्राचार्य कह दी बड़ी बात, बोले- वो हिंदू धर्म के बारे में नहीं जानते

Mandir Masjid Row : मंदिर-मस्जिद विवाद दिन-ब-दिन एक नया रूख लेता जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस सिलसिले में शुरू हो रहे नए-नए विवादों के संबंध में एक टिप्पणी की थी. मोहन भागवत ने कहा था कि राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को लगता है कि वे नई जगहों पर इसी तरह के मुद्दों को उठाकर हिंदुओं के नेता बन सकते हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. इस पर रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने संघ और भागवत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़े :- Mandir Masjid Row : मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद वाले बयान पर ने रामभद्राचार्य कह दी बड़ी बात, बोले- वो हिंदू धर्म के बारे में नहीं जानते

मोहन भागवत ने कहा था कि हर दिन नया मामला उठाया जा रहा है. इसकी इजाजत कैसे दी जा सकती है. यह जारी नहीं रह सकता. इस पर रामभद्राचार्य ने कहा है कि मोहन भागवत एक संगठन के संचालक हैं, वे हिन्दू धर्म के संचालक नहीं हैं. मोहन भागवत के बयान अदूरदर्शी हैं, व्यक्तिगत हो सकते हैं. उनका बयान तुष्टिकरण से प्रभावित है. मोहन भागवत अपनी राजनीति करते हैं।

क्या बोले रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मंदिरों को लेकर दिए गए मोहन भागवत के बयान से वह सहमत नहीं हैं। संभल विवाद पर उन्होंने कहा कि मंदिर के मु्द्दे पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, जो कुछ हो रहा है, बुरा हो रहा है लेकिन यह भी देखना होगा कि मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं। हम इसे लेकर ही रहेंगे। यह चाहे वोट से हो या फिर कोर्ट से।

भागवत हिन्दू धर्म के बारे में बहुत नहीं जानते

मोहन भागवत ने कहा था कि भारत को यह दिखाने की जरूरत है कि हम एक साथ रह सकते हैं. राम मंदिर का निर्माण इसलिए किया गया क्योंकि यह सभी हिंदुओं की आस्था का विषय था. धर्म का अनुचित और अधूरा ज्ञान अधर्म की ओर ले जाता है. धर्म के नाम पर दुनिया भर में हुए सभी अत्याचार वास्तव में धर्म की गलतफहमी और समझ के कारण हुए हैं।

इस पर रामभद्राचार्य ने कहा कि मोहन भागवत हिन्दूओं के अनुशासक नहीं हो सकते हैं, आचार्य उनका अनुशासक हो सकता है. मोहन भागवत हिन्दू धर्म के बारे में बहुत नहीं जानते हैं. प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म का पालन का अधिकार है. उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।

संघ केवल राजनीति की रोटी सेंकती है, जब संघ नहीं था तो भी हिन्दू धर्म था. मंदिर-मस्जिद पर रामभद्राचार्य ने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे भी नहीं. हमको अपना अधिकार चाहिए बस, उनका अधिकार नहीं चाहिए। (Mandir Masjid Row)

क्या बोले थे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा था कि आक्रमणकारियों ने जिन मंदिरों को नष्ट किया उनकी लिस्ट तैयार करवानी चाहिए। इसके बाद हिंदू गौरव को वापस लाने के लिए उन संरचनाओं का एएसआई सर्वे करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदुओँ पर बहुत अत्याचार हुए हैं। मंदिर तोड़ डाले गए। अगर हिंदू अपने मंदिरों का जीर्णोद्धार चाहते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। (Mandir Masjid Row)

Back to top button
error: Content is protected !!