Chhattisgarh : जाको राखे साइयां मार सके ना कोई! प्लास्टिक की बोरी में मिला जीवित नवजात, फिर भी रहा जीवित, पढ़े पूरी खबर
Chhattisgarh : प्रदेश के धमतरी जिले के चरोटा गांव अंतर्गत एक में नाले के पास यूरिया खाद वाली प्लास्टिक की बोरी में एक जीवित नवजात को भरकर फेंकने का मामला सामने आ रहा है, वही जानकारी है कि कुछ लोगों ने सुबह की सैर के दौरान रोने की आवाज सुनी, तब नवजात का पता चला।
इसके बाद तुरंत गांव की मितानिन को बुलाया गया तो मितानिन ने बच्चे को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया जिससे नवजात की जान बच गई फिलहाल नवजात को धमतरी जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में गहन चिकित्सा में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।
इधर सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल धमतरी के डॉ. अखिलेश देवांगन की माने तो अस्पताल में एक नवजात शिशु बच्चे को भर्ती कराया गया है, नवजात शिशु का आज ही जन्म हुआ है ऐसा लग रहा है बच्चे का तापमान कम हो गया था, जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है इसलिए बच्चों को एसएनसीयू में ऑक्सीजन देकर रखा गया है।
लोकलाज के भय से बच्चे को छोड़ दिया
वही आशंका जताई जा रही है कि यह अवैध संबंधों का परिणाम हो सकता है लोकलाज के भय से मां ने बच्चे को लावारिश हालात में छोड़ दिया होगा, बाल समिति के नोडल अधिकारी राजीव गोस्वामी ने बताया कि बच्चे को एक हफ्ते तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा बच्चे की स्थिति ठीक होने के बाद बाल कल्याण समिति में पेश किया जाएगा इसके बाद दत्तक ग्रहण के लिए भेज दिया जाएगा।
वही दूसरी तरफ इस मामले में भखारा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है साथ ही महिला एवं बल विकास विभाग ने भी बच्चे से जुड़ी जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस सूत्रों कि माने तो अभी किसी के खिलाफ एफआईआर नहीं किया गया है परिजनों की तलाश जारी है। (Chhattisgarh )
तो बच्चों का बचना मुश्किल हो जाता
अगर सही समय पर बच्चों को अस्पताल नहीं लाया जाता, तो बच्चों का बचना मुश्किल हो जाता. वहीं, गांव के ग्रामीणों ने इस तरह बच्चे को बोरी में बांधकर फेखने वाली निर्दयी मां के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. वहीं, बच्चे के इलाज के बाद CWC में पेश किया जाएगा. उनके आदेश अनुसार, दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर में रखा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh )



