Google Analytics —— Meta Pixel

छात्रावास अधीक्षक की भर्ती के लिए 30 से 31 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन, रायपुर के सड्डू में होगा आयोजन

Recruitment of Hostel Superintendent: छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका की भर्ती के लिए अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 30 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रायपुर के सड्डू स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में किया जाएगा। 30 दिसंबर को प्रशिक्षण अधिकारी के इलेक्ट्रिशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, टर्नर और फिटर ट्रेड और 31 दिसंबर को प्रशिक्षण अधिकारी के ड्राइवर कम मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, वायरमैन, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी) और सिविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें:- मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदानी हमेशा रहेंगे प्रेरणा स्रोत: कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा 

वहीं 31 दिसंबर को छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण के लिए रिक्त/संभावित-रिक्त पदों के विरूद्ध लगभग दस गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाये जाने के आधार पर चयन के लिए किसी अभ्यर्थी का कोई दावा नहीं होगा। (Recruitment of Hostel Superintendent)

कटऑफ अंक मेरिट के आधार पर होगा जारी

अभ्यर्थी इस चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट समेत अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। इस चरण के लिए दस्तावेज सत्यापन में बुलाए जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर अलग से जारी किए जा रहे हैं। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी के लिए लगातार रोजगार और प्रशिक्ष संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/ और अपने लॉगिन ID का नियमित अवलोकन करते रहें। बता दें कि व्यापमं ने छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की थी। (Recruitment of Hostel Superintendent)

Back to top button
error: Content is protected !!