Google Analytics —— Meta Pixel

मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदानी हमेशा रहेंगे प्रेरणा स्रोत: कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा

Minister Tankram on Sahibzadas: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मातृभूमि और धर्म रक्षा के लिए उनकी शहादत अमर रहेगा।

यह भी पढ़ें:- छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए 30 से 31 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन, रायपुर के सड्डू में होगा आयोजन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 से शुरू किए गए वीर बाल दिवस को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह दिवस हमें अपने कर्तव्यों और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे मूल्य अपनाएं। नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल और पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वीर बाल दिवस को प्रेरणादायक बताया। (Minister Tankram on Sahibzadas)

युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए: CM साय

कार्यक्रम में सिख समाज के महिलाओं ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर आधारित कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनप्रतिनिधिगण और जिला शिक्षा अधिकारी समेत स्कूली बच्चे उपस्थित थे। वहीं CM साय ने कहा कि हमारा देश और समाज हमेशा प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़े, समाज की नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करे, उद्यमशीलता की तरफ बढ़े, इसके लिए समाज को निरंतर जागरूक होकर युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा इसी एकजुटता पर बल देते हैं। हम सब एकजुट रहेंगे और मां भारती की सेवा करने संकल्पित रहेंगे तो हमारा प्रदेश-देश मजबूत होगा। (Minister Tankram on Sahibzadas)

Back to top button
error: Content is protected !!