Google Analytics —— Meta Pixel

Manmohan Singh Death : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक घोषित, सीएम साय के सभी कार्यक्रम रद्द, 7 दिन तक झुका रहेगा तिरंगा

Manmohan Singh Death : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया। 7 दिनों तक सभी शासकीय दफ्तरों में तिरंगा झुके रहेंगे। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया।

यह भी पढ़े :- संसद में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के हस्तक्षेप भी बहुत व्यावहारिक थे: PM नरेंद्र मोदी

सीएम साय के सभी कार्यक्रम रद्द

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन (Manmohan Singh Death) पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम साय ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन वृत्त का स्मरण करते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं सीएम विष्णुदेव साय के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

राजकीय शोक घोषित
राजकीय शोक घोषित

राज्य सरकार की ओर से सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है. इसमें समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके अलावा सरकारी स्तर पर किसी तरह का मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी के सभी दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। (Manmohan Singh Death)

क्या होता है राजकीय शोक, इसे कौन घोषित कर सकता है?

देश में जब कोई बड़ा नेता, कलाकार या ऐसा शख्स जो अपने जीवनकाल में राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया होता है। तो उनके निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की जाती है। पहले राजकीय शोक घोषित करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास था। राष्ट्रपति केंद्र सरकार की सलाह पर राजकीय शोक घोषित करते थे, लेकिन नियमों में बदलाव के बाद अब यह अधिकार राज्यों के पास भी है। कई बार केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग राजकीय शोक घोषित करती हैं।

राजकीय शोक पर क्या सरकारी छुट्टी रहती है?

राजकीय शोक घोषित होने पर किसी भी स्कूल या सरकार संस्थान में छुट्टी नहीं रहती। केंद्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया कि राजकीय शोक के दौरान कोई सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी। नियमों के अनुसार, जब किसी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की मौत पद पर रहते हुए होती है तो उस परिस्थिति में सरकारी छुट्टी घोषित की जाएगी। हालांकि केंद्र या राज्य सरकार चाहें तो छुट्टी का ऐलान कर सकती है।

राजकीय शोक के दौरान क्या होता है?

फ्लैग कोड ऑफ इंडिया रूल्स के अनुसार, राजकीय शोक के दौरान विधानसभा, सचिवालय समेत महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है। इसके अलावा कोई भी औपचारिक या सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता। इस दौरान आधिकारिक मनोरंजन पर भी प्रतिबंध रहता है। इस दौरान सिर्फ विशेष काम ही किए जाते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!