Google Analytics —— Meta Pixel

MUNICIPAL ELECTIONS IN CG : डिप्‍टी सीएम साव का ऐलान, बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, बैलट पेपर से होगा मतदान

MUNICIPAL ELECTIONS IN CG : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री ने कहा है कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा।

यह भी पढ़े :- भारत ने एक महान बुद्धिजीवी और उत्कृष्ट राजनेता को खो दिया: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव (MUNICIPAL ELECTIONS IN CG) को लेकर के नियमों में परिवर्तन हुआ है. आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में हम लोगों की यह कोशिश है कि जल्द से जल्द नगर निकाय चुनाव को पूरा करवा लिया जाए. साथ ही सरकार की मंशा है कि राज्य में होने वाले बोर्ड एग्जाम से पहले नगर निकाय चुनाव को पूरा कर लिया जाए ताकि किसी तरह से कोई परीक्षा प्रभावित न हो।

बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने की वजह

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि बैलेट पेपर से निकाय चुनाव को लेकर के निर्णय लिया गया है. इसके पीछे की वजह ईवीएम मशीन का तैयार नहीं होना है. उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय के साथ आयोग अपनी तैयारी में लग गया है. 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण 7 जनवरी

महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण के बाद चुनाव तारीखों की घोषणा हो सकती है। लेकिन अचानक 27 दिसंबर से बढ़कर 7 जनवरी हो गई है। इधर पंचायतों का आरक्षण भी 30 दिसंबर को होगा। वहीं आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट है कि चुनाव तारीखों का ऐलान जनवरी में होगा। इधर आरक्षण की तैयारियों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। (MUNICIPAL ELECTIONS IN CG)

Back to top button
error: Content is protected !!