राजनांदगांव के भंवरमरा गांव में बड़ा हादसा, घर के गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत

Cylinder Blast in Rajnandgaon: राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है, जहां भवरमरा गांव में गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। दरअसल, सिलेंडर ब्लास्ट होने से माता, पिता और बेटी की मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि आस-पास के घरों की दीवारें भी हिल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल सिलेंडर फटने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मृतकों की पहचान 38 साल के भागवत सिन्हा, उनकी पत्नी तामेशवरी सिन्हा (उम्र 35 साल) और उसकी 3 साल की बेटी के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि घटना सुबह-सुबह घटी, तब गांव के लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इस बीच जोरदार धमाके की आवाज आई और घर से आग की लपटें उठती दिखाई दी। धमाके से आस-पास के घरों की दीवार भी हिल गई। लपटों को देखकर लोग मौके से दूर भाग गए। कुछ देर बाद लोग मौके पर पहुंचे तो सिलेंडर ब्लास्ट से पूरा घर उड़ गया था। घर में तीनों की लाशें पड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही। उन्होंने कहा कि अब तक सिलेंडर फटने की वजह सामने नहीं आई है। घटना गंभीर है। घर से तीन लाशें मिली है। (Cylinder Blast in Rajnandgaon)
देवास में हुई थी 4 लोगों की मौत
इससे पहले 21 दिसंबर को मध्यप्रदेश के देवास जिले में स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई थी, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत गई थी। घटना नयापुरा क्षेत्र की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चें शामिल थे। मकान में ही नीचे के फ्लोर पर डेयरी चलती थी, जिसमें आग लगी और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया था। कुछ ही देर में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। दूसरी मंजिल पर रहने वाले पति-पत्नी और दो बच्चों की इस हादसे में मौत हो गई थी, जिस घर में आग लगी थी, वो मदन सोलंकी की थी। (Cylinder Blast in Rajnandgaon)



