छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा, एक महीने में सबसे ज्यादा 2 लाख 32 हजार यात्रियों ने किया सफर

Expansion of Air Facilities: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उड़ान सेवाओं ने हवाई यात्रा को न सिर्फ किफायती बनाया है, बल्कि यह यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनने लगा है। हवाई सुविधाओं से हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने एक महीने में सर्वाधिक 2 लाख 32 हजार 635 हवाई यात्रियों के आवागमन की उपलब्धि हासिल की है। इस साल 11 महीनों में से 9 महीने में हवाई यात्रियों की संख्या दो लाख से ज्यादा रही है।
यह भी पढ़ें:- राजनांदगांव के भंवरमरा गांव में बड़ा हादसा, घर के गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत
बता दें कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अंबिकापुर से हवाई सेवाओं की शुरुआत की गई है। साथ ही जगदलपुर-बिलासपुर-रायपुर में हवाई सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार हुआ है। हाल ही में रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन शुरू हो चुका है।
रायपुर एयरपोर्ट के हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी
रायपुर एयरपोर्ट के हवाई यात्रियों की संख्या में नवंबर 2024 में 8.70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक साल के दौरान सबसे ज्यादा 2 लाख 32 हजार 635 यात्रियों का आवागमन नवंबर महीने में हुआ है। बीते साल नवंबर 2023 में 2 लाख 14 हजार 024 यात्रियों का आना-जाना हुआ था। कैलेंडर ईयर के पहले महीने जनवरी 24 में 2 लाख 07 हजार 386, फरवरी में 1 लाख 90 हजार 308, मार्च में 1 लाख 92 हजार 851, अप्रैल में 2 लाख 05 हजार 130 में मई 2 लाख 05 हजार 015, जून में 2 लाख 02 हजार 823, जुलाई में 2लाख 02 हजार 826, अगस्त में 2 लाख 07 हजार 916, सितंबर में 2 लाख 02 हजार 585, अक्टूबर में 2 लाख 15 हजार 461, नवंबर में यात्रियों की संख्या 2 लाख 32 हजार 635 दर्ज की गई है। (Expansion of Air Facilities)
नवंबर में 14 फीसदी ज्यादा उड़ानों का संचालन
रायपुर एयरपोर्ट से नवंबर महीने में 1550 उड़ानों का संचालन किया गया। यह संख्या बीते साल से 14 फीसदी ज्यादा है। नवंबर 23 में 1340 उड़ानें संचालित की गई थी। कैलेंडर ईयर 2024 के पहले महीने जनवरी में 1308, फरवरी 1252, मार्च 1378, अप्रैल 1432, मई 1396, जून 1384, जुलाई 1438, अगस्त 1516, सितंबर 1510 और अक्टूबर में 1656 उड़ानों का संचालन किया गया। कैलेंडर ईयर 2024 में जनवरी से नवंबर के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या 22 लाख 64 हजार 936 दर्ज की गई है। 2023 में इसी अवधि में 22 लाख 54 हजार 834 यात्रियों का आवागमन हुआ था। साल 2024 में रायपुर एयरपोर्ट से ग्यारह महीने के दौरान 15820 उड़ानों का संचालन किया गया। 2023 में जनवरी से नवंबर के मध्य 16676 उड़ानों का संचालन किया गया था।(Expansion of Air Facilities)



