Tamilnadu Harassment: भीषण ठंड में अर्धनग्न हुए BJP नेता अन्नामलाई, खुद पर कोड़े बरसाकर जताया विरोध, पढ़े पूरी खबर
Tamilnadu Harassment: तमिलनाडु के अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न (Tamilnadu Harassment) के मामले को लेकर विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस मुद्दे पर द्रमुक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले कहा था कि जब तक द्रमुक सरकार इस्तीफा नहीं देती, वह चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर चलेंगे. इसके बाद, उन्होंने न्याय की मांग करते हुए खुद को कोड़े से पीटा. भाजपा का आरोप है कि आरोपी द्रमुक पार्टी से जुड़ा हुआ है, हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों का खंडन किया है।
अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाकर आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का सदस्य है, और इसी कारण उसने अपराध को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि चूंकि आरोपी द्रमुक से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की. पुलिस के अनुसार, आरोपी ज्ञानशेखरन पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. उन्होंने पीड़िता को धमकाया था कि वह जब भी उसे बुलाएगा, तो उसे मिलकर आना होगा.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना का संज्ञान लिया और इसकी कड़ी निंदा की. आयोग ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शंकर जीवाल को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Indian Judicial Code), 2023 की धारा 71 लागू करने को कहा, जो बार-बार अपराध करने वालों से संबंधित है. आयोग ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन उन्हें दबा दिया गया है।
चप्पल ना पहनने की खाई है कसम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बता कि वह द्रमुक सरकार के हटने तक चप्पल नहीं पहनेंगे. वह नंगे पैर चलेंगे. अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया है कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े होने की वजह से अपराध को अंजाम दिया. कोयंबटूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चूंकि आरोपी द्रमुक से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की।
कौन है छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोपी
अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले के 37 वर्षीय आरोपी को लेकर पुलिस ने पाया है कि 3वह पहले से ही कम से कम 10 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. आरोपी ज्ञानशेखरन ने पीड़िता को धमकाया था और कहा था कि जब भी वह उसे बुलाए, उसे मिलने आना होगा. इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया और इसकी निंदा भी की है.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) शंकर जीवाल को पत्र लिख आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 71 लागू करने को कहा, जो बार-बार अपराध करने वालों से निपटने से संबंधित है. आयोग की तरफ से लेटर में कहा गया है कि यह पाया गया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसने पहले भी इसी तरह के अपराध किए हैं. वह द्रमुक की सैदाई-पूर्व छात्र शाखा का उप-संगठक है. इसके अलावा, यह आरोप लगाया गया है कि उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। (Tamilnadu Harassment)



