Sai Cabinet Meeting : साल 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक कल, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
Sai Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में साय सरकार सोमवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक (Sai Cabinet Meeting ) होगी, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है। यह बैठक 30 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं।
यह भी पढ़े ;- Chhattisgarh : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा : मंत्री चौधरी
बता दे कि, 11 दिसंबर को आयोजित बैठक में (Sai Cabinet Meeting ) अहम फैसले लिए गए थे। इनमें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के युवाओं को पुलिस भर्ती में बड़ी छूट दी गई है। अभ्यर्थियों को एक बार के लिए ऊंचाई और सीने के निर्धारित मापदंड में छूट दी जाएगी।
दोबारा यह फायदा उन्हें नहीं मिलेगा। इसमें सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर की सीधी भर्ती शामिल है। न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी, सीना बिना फुलाए 78 सेमी और फुलाए जाने के बाद 83 सेमी होना अनिवार्य है। यह छूट केवल ST वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को ही मिलेगी।



