केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कई मुद्दों पर की बात, कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा

Union Minister Arjun Meghwal: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर कहा कि हर सत्र से पहले कोई मुद्दा आता है और मुद्दा भी देश के बाहर से आता है। सर्वदलीय बैठक में उस मुद्दे (अडानी) ने जोर पकड़ लिया। कांग्रेस के साथियों ने ही कहा कि ये मुद्दा उनका नहीं है, सपा के लिए संभल मुद्दा था, TMC के लिए बांग्लादेश मुद्दा था। इनमें ही जब विभाजन हो गया तब कांग्रेस को लगा कि अब रणनीति विफल हो गई तो इन्होंने हमें ऑफर दिया कि अगर आप संविधान पर चर्चा कराना चाहते हैं तो हम ये मुद्दा छोड़ देंगे और सरकारी कामकाज में सहयोग करेंगे।
यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 के यादगार पलों को किया साझा, पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में संविधान पर चर्चा हुई, जिस दौरान भाजपा और कई दलों ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया। जिसके तथ्य आ गए, तब इन्होंने देखा ये तो गड़बड़ हो गई तो उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर 10 सेकेंड का हिस्सा लिया और नया मुद्दा लेकर आए। संविधान पर चर्चा की मांग कांग्रेस की थी, जिसमें वो खुद ही घिर गए। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि 2024 में आम चुनाव हुए और मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। भाजपा का जो संकल्प पत्र था, उसका UCC भी हिस्सा था। राज्यों ने भी UCC पर काम किया है। गोवा में पहले से ही UCC लागू है और उत्तराखंड ने भी एक्ट पास कर दिया है। (Union Minister Arjun Meghwal)
वन नेशन-वन इलेक्शन पर रखी बात
वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर उन्होंने कहा कहा कि 8 जनवरी 2025 को JPC की पहली बैठक होगी। साल के शुरुआत से ही वन नेशन-वन इलेक्शन का विषय रहेगा। यह विषय अभी का नहीं है, यह विषय 1983 से है। प्रधानमंत्री मोदी देशहित में निर्णय लेते हैं। इसलिए उन्होंने सोचा कि यह भी देशहित में लिया जाने वाला निर्णय है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी और उन्होंने पूरा अध्ययन करके एक रिपोर्ट दी। उसके बाद वो रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी गई। फिर उस रिपोर्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दी और उसके बाद बिल बना। 17 दिसंबर 2024 को यह लोकसभा में पेश किया गया और अब यह JPC के पास है। हमने इसमें बहुत कदम आगे बढ़ाए हैं। संघीय संरचना को इसमें चोट नहीं आएगी। किसी भी मतदाता के अधिकार पर कोई कटौती नहीं होगी। (Union Minister Arjun Meghwal)
मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद पर भी चर्चा
बजट सत्र को लेकर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि हम चाहेंगे कि बजट सत्र चले। उसका पहला भाग बहुत जरूरी होता है। राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है उस पर धन्यवाद प्रस्ताव आता है उस पर चर्चा होती है और कोई भी सांसद अपने क्षेत्र की बात उस भाषण के बिंदु के तहत रख सकता है। नए सांसद भी चाहते हैं कि सदन अच्छे से चले, जो कांग्रेस पार्टी पर सबसे ज्यादा निर्भर करता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद पर भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपनी बात रखी। (Union Minister Arjun Meghwal)
ये समय ऐसी राजनीति करने का नहीं था: मेघवाल
उन्होंने कहा कि इस पर कांग्रेस को राजनीति करनी नहीं चाहिए थी। क्योंकि डॉ मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे, प्रमुख अर्थशास्त्री रहे, जब देश में आर्थिक बदलाव हो रहे थे तब उन्होंने देश का नेतृत्व किया, आर्थिक सलाहकार, RBI गर्वनर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के नाते भी किया। सरकार ने कहा कि इसका एक ट्रस्ट बनेगा और उसके बाद आवेदन देंगे। सरकार ने मना कब किया? कांग्रेस पार्टी हर चीज में विवाद पैदा करना चाहती है, जो ठीक नहीं है। मनमोहन सिंह का अपमान तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया है। कैबिनेट का बिल सरेआम पत्रकारों के सामने फाड़ा। ये समय ऐसी राजनीति करने का नहीं था। (Union Minister Arjun Meghwal)



