आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, 356 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की देंगे सौगात
CM Sai Bastar Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 2 जनवरी को बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से राजकीय विमान से रवाना होकर मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.45 से 12.45 बजे कंगोली गांव में वेदमाता गायत्री महाविद्यालय भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 1.30 बजे आदिवासी पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान जगदलपुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही आमसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री टाउन हॉल में प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। CM साय दोपहर 3.50 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.35 बजे माना रायपुर लौट आएंगे।
यह भी पढ़ें:- 19 साल बाद पोटाली में बहाल हुई स्वास्थ्य सुविधा, नक्सलियों के गढ़ में लोकतंत्र की जीत
मुख्यमंत्री बस्तर जिले को कुल 356 करोड़ 44 लाख रुपए से ज्यादा लागत के 228 विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर-84 के अंतर्गत 13 विकास कार्यों समेत विधानसभा क्षेत्र बस्तर-85 के 20, विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर-86 के 47 और विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट-87 के अंतर्गत 19 कुल 188 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर-84 के अंतर्गत 10 विकास कार्याें समेत विधानसभा क्षेत्र बस्तर-85 के 20, विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर-86 के 52 और विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट-87 के अंतर्गत 47 कुल 168 करोड़ 04 लाख रुपए की लागत के 129 विकास कार्यों भूमिपूजन करेंगे। (CM Sai Bastar Visit)
इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के अंतर्गत 05 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से फरसागुड़ा से पखनाकोंगेरा मार्ग में निर्मित वृहद पुल समेत 05 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित सोरगांव से जामगांव मार्ग पुल-पुलिया समेत कुल 24 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र बस्तर के अंतर्गत 06 करोड़ 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित छोटेदेवड़ा-आवराभाटा से जैतगिरी-पाहुरबेल मार्ग, 04 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित भैंसगांव-ठोटीपारा से अलवाही मार्ग, 03 करोड रुपए की लागत से निर्मित बोदरा से चीड़ीघाट मार्ग, 02 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से निर्मित देउरगांव मोंगरापाल मार्ग समेत कुल 45 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से 20 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। (CM Sai Bastar Visit)
उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अंतर्गत 42 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से निर्मित जगदलपुर बायपास मार्ग और 03 करोड़ 03 लाख रुपए की लागत से निर्मित रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना नेतानार, 03 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित परपा में आजीविका संवर्धन और प्रशिक्षण केंद्र भवन समेत कुल 80 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत के 47 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट के अंतर्गत 12 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से निर्मित तोकापाल से करंजी मार्ग, 06 करोड़ 21 लाख रुपए से निर्मित लालागुड़ा-रावतपारा से पुजारीपारा मार्ग, 04 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बडे़ धाराउर-पारापुर मार्ग में नानी बहार नाला पर उच्च स्तरीय पुल समेत कुल 38 करोड़ 68 लाख रुपए से ज्यादा लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। (CM Sai Bastar Visit)
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र को सौगात
मुख्यमंत्री साय विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के अंतर्गत 02 करोड़ 97 लाख रुपए विश्रामपुरी जलाशय बांध में नवीन स्लूस वेस्ट वियर कार्य और नहर लाइनिंग और स्ट्रक्चर निर्माण कार्य, 02 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली तुरपुरा जलाशय बांध में नवीन स्लूस वेस्ट वियर कार्य और नहर लाइनिंग और स्ट्रक्चर निर्माण, 02 करोड़ 68 लाख की लागत से निर्मित की जाने वाली कुम्हली एनिकट कम काजवे जीर्णोंद्धार कार्य और 02 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली अमलीगुड़ा एनिकट कम काजवे जीर्णोंद्धार कार्य समेत कुल 13 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र बस्तर के अंतर्गत 05 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली बागमोलाई-02 स्टापडेम सह पुलिया निर्माण कार्यों, 02 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली कुम्हडाकोट -बेलगुड़ा से मोंगरापाल सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। (CM Sai Bastar Visit)
20 विकास कार्यों का भूमिपूजन
एक करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन बस्तर समेत कुल 17 करोड़ 53 लाख रुपए से ज्यादा लागत से निर्मित की जाने वाली 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अंतर्गत 31 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली जगदलपुर से चित्रकोट मार्ग चौड़ीकरण कार्य, 02 करोड़ 97 लाख रुपए से गणेश बाहर नाला में स्टापडेम का काजवे निर्माण कार्य ग्राम ताईपदर, 02 करोड़ 93 लाख रुपए से सिचाई कालोनी बोधघाट और मण्डी कालोनी-निर्मल कालोनी जगदलपुर में सड़क और अहाता निर्माण कार्य समेत कुल 68 करोड़ 80 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वहीं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 04 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मुनगाबहार व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण कार्य, 03 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली पैदापारा मण्डवा स्टापडेम सह पुलिया निर्माण, 02 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से हर्राकोडेर-पिच्चीकोडेर से अमलीधार मार्ग में स्पॉन स्लैब कलर्वट निर्माण समेत कुल 68 करोड़ 42 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से निर्मित की जाने वाली 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। (CM Sai Bastar Visit)



