Google Analytics —— Meta Pixel

करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत, जांच के बाद सुरक्षा खामियों पर कार्रवाई

Mahasamund Labor Department Action: महासमुंद के कौवाझर स्थित करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में 2 जनवरी को हुई दुर्घटना में मजदूर अभिषेक बर्मन की मौत हो गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर श्रम पदाधिकारी और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि सुरक्षा उपायों में गंभीर खामियां थी। ठेकेदार को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही ‘साइट बैचिंग प्लांट’ और ‘बेड फिल्टर’ निर्माण कार्य को सुरक्षा उपायों के पूरी होने तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। बर्मन के परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को श्रम और सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM विजय शर्मा ने प्रदेश के पहले सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का किया शुभारंभ, जानिए खासियत

वहीं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत मनेद्रगढ़ तहसील के ग्राम मौहारपारा वार्ड क्रमांक- 06 निवासी मृतक शुभम कुमार के पानी की टंकी में डूबने से हुई मृत्यु पर दुर्गावती (मृतक की माता) को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का व्यय मांग संख्या-58 मुख्य शीर्ष-2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकलनीय होगा। (Mahasamund Labor Department Action)

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। जानकारी के मुताबिक कुगदा निवासी दिलीप धीवर की मौत 26 अप्रैल 2022 को तालाब के पानी में डूबने से हुई थी। इसी तरह भनसुली निवासी कुमारी यीशिका और कुमारी रूद्राणी की मौत 21 अगस्त 2023 को तालाब में डूबने से हुई थी। कलेक्टर ने मृतक दिलीप धीवर की पत्नी जयंती धीवर को, मृतिका यीशिका के पिता भूषण तारक और कुमारी रूद्राणी के पिता पिंकीलाल तारक को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। वहीं राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावित कुंआ के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। (Mahasamund Labor Department Action)

Back to top button
error: Content is protected !!