Google Analytics —— Meta Pixel

नए साल में नंदनवन जंगल सफारी बना आकर्षण का केंद्र, 6 हजार पर्यटकों ने उठाया आनंद

Nandanvan Jungle Safari: राजधानी रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी नए साल में लोगों के लिए रोमांच भरा पल लेकर आया। नए साल के जश्न में नंदनवन जंगल सफारी ने 5 हजार 762 पर्यटकों का स्वागत कर अपनी लोकप्रियता में एक नया अध्याय जोड़ा है। इस अवसर पर सफारी और चिड़ियाघर के रोमांचक अनुभवों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सफारी में पर्यटकों के लिए नुक्कड़ नाटक, प्रकृति आधारित ड्राइंग कार्यशाला, वन्यजीवों पर आधारित माटीकला कार्यशाला और जैव विविधता पर प्रश्नोत्तरी जैसे रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों ने पर्यटकों को न सिर्फ मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति के महत्व को जानने-समझने का भी मौका दिया।

यह भी पढ़ें:- करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत, जांच के बाद सुरक्षा खामियों पर कार्रवाई

बिलासपुर से आए पर्यटक मुकेश यादव ने अपना सुखद अनुभव को साझा करते हुए बताया कि हमने जंगल सफारी में हिरण, नीलगाय, भालू, बाघ और शेर समेत अन्य वन्य प्राणियों को स्वच्छंद विचरण करते देखा। चिड़ियाघर में विभिन्न वन्य प्राणियों की प्रजातियों का अनुभव अविस्मरणीय रहा। यहां आकर बच्चों ने माटीकला कार्यशाला में अपनी कल्पनाओं को आकार दिया। यह स्थान सपरिवार नववर्ष में समय बिताने के साथ-साथ हम सबके लिए शानदार और यादगार बन गया है। जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गणवीर ने कहा कि हम पर्यटकों को न सिर्फ आनंददायक अनुभव देना चाहते हैं, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना भी हमारा उद्देश्य है। हम ‘प्रकृति दर्शन’ और ‘नेचर ट्रेल’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रयासरत हैं। (Nandanvan Jungle Safari)

नंदनवन जंगल सफारी ने नववर्ष पर आगंतुक पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान किया, जहां मनोरंजन के साथ ज्ञान और जागरूकता का मिश्रण था। यह प्रयास वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों की सोच को बदलने और जागरुकता लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रहा है। वहीं सरगुजा में नए साल के दूसरे दिन कलेक्टर विलास भोसकर प्रशासनिक अमले के साथ बतौली स्थित नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय पहुंचे, जहां कलेक्टर बड़ी ही संवेदशीलता के साथ बच्चों के साथ स्वयं जमीन पर बैठे और उनसे सीधे संवाद किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की आवासीय और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही हर मांग और जरूरत को संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने सुविधाएं बेहतर करने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भले ही इन बच्चों की आंखों में रोशनी की कमी हो, लेकिन बच्चे प्रतिभा के बेहद धनी हैं। कलेक्टर निरीक्षण के दौरान कक्षा पहली के छात्र सूर्या ने 17 का पहाड़ा सुनाया तो वहीं कक्षा तीसरी की छात्रा चंदा ने देश प्रेम पर सुन्दर गीत सुनाया। (Nandanvan Jungle Safari)

Back to top button
error: Content is protected !!