Google Analytics —— Meta Pixel

Naxal Encounter News : छत्तीसगढ़-​​​​​​​ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 300 जवानों ने घेरा जंगल

Naxal Encounter News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स के 300 जवानों ने नक्सलियों को घेरा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहे है। मौके से सर्चिंग के दौरान जवानों ने 3 नक्सलियों के शव के साथ ही हथियार बरामद किये है।

यह भी पढ़े :- IND vs AUS Sydney Test : सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया बेहाल, पहली पारी में 185 रनों पर ढेर

जानकारी के मुताबिक नक्सली मुठभेड़ गरियाबंद जिला के सोरनामाल जंगल की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी की थी। जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। लिहाजा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के जवानों ने पूरी तरह से घेराबंदी कर नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। (Naxal Encounter)

यह भी पढ़े :- HMPV Virus China : चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का प्रकोप तेज, ज्यादातर बच्चे आ रहे चपेट में, कोरोना जैसे हैं लक्षण, मचा हड़कंप

इस आपरेशन में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से तीनों के शव बरामद कर जवानों ने कई ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये नक्सली बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सर्चिंग के दौरान और भी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो सकती है। (Naxal Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!