Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों के नामों की हुई घोषणा, दुर्ग, कांकेर, रायपुर समेत कई जिलों के बदले चेहरे

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा (Chhattisgarh BJP) ने नये जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। आज 15 जिलों की सूची भाजपा ने जारी की है। भाजपा संगठन चुनाव निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने की जिला अध्यक्ष की सूची जारी की है। इन नामों में शामिल है :-

यह भी पढ़े :- OYO New Rule: ओयो होटलों में अविवाहित कपल्स की एंट्री बंद,कंपनी ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

  • रायपुर जिला ग्रामीण : श्याम नारंग
  • रायपुर शहर : रमेश ठाकुर
  • कांकेर : महेश जैन
  • भिलाई : पुरुषोत्तम देवांगन
  • दुर्ग जिला : सुरेंद्र कौशिक
  • बीजापुर : घासीराम नाग
  • गौरेला पेंड्रा मरवाही : लालजी यादव
  • बालोद : चेमन देशमुख
  • सूरजपुर : मुरलीधर सोनी
  • मुंगेली : दीनानाथ केशरवानी
  • रायगढ़ : अरुणधर दीवान
  • बलरामपुर : ओमप्रकाश जायसवाल
  • जशपुर : भरत सिंह
  • मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी : नम्रता सिंह
  • कोरबा : मनोज शर्मा

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द करेंगे लागू, मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा, बोले- पत्रकारों के साथ हमारी सरकार है

बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष!

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जिला अध्यक्षों के नामों की अंतिम सूची 6 जनवरी तक पूरा करने की संभावना जताई जा रही हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। इस वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। इस बार भाजपा नया प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को बना सकती है। (Chhattisgarh BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!