Naxal Attacks in Chhattisgarh : जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी लड़ाई मजबूती से रहेगी जारी – मुख्यमंत्री साय
बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद- मुख्यमंत्री
Naxal Attacks in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक ऑपरेशन से लॉ रहे सुरक्षा बल के जवानों के वाहन को नक्सलियों ने सोमवार को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया. इस घटना में 8 जवान और एक ड्राइवर समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस खबर के फैलते ही राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में शोक व्यक्त करने के साथ ही नक्सलियों के के खिलाफ और भी सख्ती से निपटने और वर्ष 2026 तक राज्य से नक्सलवाद के सफाए की बात कही है.
मुख्यमंत्री साय ने घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
बघेल ने भी जताया दुख
बीजापुर नक्सल हमलने राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक प्लैटफॉर्म पर लाकर खड़ा कर दिया है. सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना के बाद अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है.बीजापुर के कुटरू में माओवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया है. इस दुखद घटना में हमारे 8 जवान और एक वाहन चालक के शहीद होने की सूचना है. हम सब शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि सलाम करते हैं.लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सब एकजुट हैं. (Naxal Attacks in Chhattisgarh)
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- यह कायराना हरकत है
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में डीआरजी दंतेवाड़ा के जवानों को ले जा रहे वाहन को नक्सलियों ने आईईडी से उड़ाया है. कुटरू मार्ग में हुए इस नक्सल हमले में 8 जवान शहीद हो गए हैं. हमले में 1 ड्राइवर भी शहीद हो गया है. वहीं जवानों के शहीद कि खबर के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होने कहा कि पिछले एक सालों में नक्सल उलन्मूलन के लिए हमारे सुरक्षा बल के जवानों ने जिस मजबूती से काम किया है. बीजापुर में जो घटना हुए है वो नक्सालियों कि कायराना हरकत है.ये हताशा में किया गया काम है. ये कायराना हरकत कि मै निंदा करता हूँ. जो जवान शहीद हुए है उनको मेरी विन्रम श्रद्धांजलि है। (Naxal Attacks in Chhattisgarh)



